Sahida Ansari कौन है? झुग्गी में रहने वाली ने Farah Khan के लिए बनाया खाना, प्रॉपर्टी में भी मांगा हिस्सा

Updated on 26-03-2026 12:36 PM
फराह खान अपने कुकिंग वीडियोज के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह कुक दिलीप के साथ अलग-अलग सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के घर जाती हैं। फिर मिलकर उनकी फेवरेट या सिग्नेचर डिशेज बनाती हैं। हाल ही फराह खान एक ऐसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचीं, जो मुंबई के स्लम एरिया में रहती है। इनका नाम है शाहिदा अंसारी, जो इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर हैं। शाहिदा की रील्स गाहे-बगाहे इंस्टाग्राम फीड में आती रहती हैं। उनकी रोस्टिंग और गुस्सैल अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। फराह जब शाहिदा के एक कमरे के घर में पहुंचीं, तो वहां का नजारा देख हैरान रह गईं, पर शाहिदा ने उनके और दिलीप के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने दोनों के लिए खाना भी बनाया। साथ ही फराह खान और दिलीप को खूब रोस्ट भी किया। शाहिदा अंसारी कौन हैं और कैसे मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में रहने के बावजूद वह इंस्टाग्राम पर छाईं, यहां बता रहे हैं:

शाहिदा अंसारी इंस्टाग्राम पर पॉपुलर, 1M फॉलोअर्स

शाहिदा अंसारी मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में रहती हैं और इंस्टाग्राम पर 8 साल पहले ही आईं। हाल ही उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हुए। शाहिदा के परिवार में उनके पति और दो बेटियां हैं और वह उनके साथ मिलकर ही रील्स बनाती हैं। शाहिदा की रील्स रोजमर्रा की जिंदगी पर होती हैं, जिनमें वह कभी कपड़े धोते हुए तो कभी लोगों को रेसिपी बताते हुए रील्स बनाती हैं। लेकिन ये आम रेसिपी वाली रील्स नहीं होतीं, बल्कि ऐसी होती हैं कि देखकर हंसी ही छूट जाती है।

शाहिदा ने फराह को घर बुलाकर किया रोस्ट, प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा

फराह खान जब हाल ही शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं, तो उन्होंने डायरेक्टर का स्वागत उन्हें रोस्ट करते हुए किया। इसका वीडियो भी शेयर किया है। शाहिदा वीडियो में कह रही हैं, 'हम गरीबों के घर पर फराह मैम आई हैं।' फराह जब शाहिदा को टोकते हुए बोलती हैं कि ऐसा नहीं बोलते, अमीर-गरीब कुछ नहीं होता, तो शाहिदा भड़क जाती हैं। वह कहती हैं, 'झूठ बोलती है ये...हर बार एक नया झूठ। ऐसा है तो अपनी प्रॉपर्टी मेरे नाम करो। बस निकल गई हवा?' फिर शाहिदा चिल्लाते हुए दिलीप को आवाज मारती है और कहती है- ले जाओ इसको, इससे पहले कि मेरा असली रूप बाहर आ जाए। मैं कुछ भी कर सकती हूं। मेरे को तुम लोग नहीं जानते।' फिर बेटी आकर बताती है कि मम्मी वो लोग गए, तो शाहिदा कहती हैं-अरे पकड़ के ला। मैं तो ऐसे ही बोल रही थी।'

शाहिदा के लिए गिफ्ट लेकर गईं फराह खान, सुनाई स्ट्रगल की कहानी

शाहिदा अंसारी और फराह खान के इस रील पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं और यूजर्स शाहिदा की रोस्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। फराह और दिलीप, जब शाहिदा के घर गए, तो उनके लिए गिफ्ट्स भी लेकर गए। शाहिदा ने फिर फराह और दिलीप को अपनी निजी जिंदगी और स्ट्रगल के बारे में बताया। शाहिदा ने फराह को अपने उस कमरे की झलक दिखाई, जिसमें उन्हें और पति-बच्चों को मिलाकर 10 लोग रहते हैं। यह सुनकर फराह हैरान रह गईं। शाहिदा ने फिर बताया कि एक कमरे में 10 लोग कैसे एडजस्ट होते हैं और सोते हैं।

8 साल पहले इंस्टाग्राम पर शुरुआत, अब बनीं स्टार, वायरल होते हैं रील्स

शाहिदा की बातें सुन फराह खान को अपने स्ट्रगल के दिन याद आ गए और उन्होंने अपने बारे में बताया। शाहिदा ने फिर बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, इसलिए पति ने इंस्टाग्राम पर 8 साल पहले उनके लिए अकाउंट बना दिया। तबसे वह उस पर हर तरह के रील्स शेयर करती नजर आती हैं। कभी वह फनी अंदाज में बच्चों के साथ रेसिपी वीडियो बनाती हैं, तो कभी सड़क पर या राह चलते किसी से भी झगड़ा करती और लोगों को हंसाती नजर आती हैं। शाहिदा अंसारी के सोशल मीडिया कंटेंट की खासियत ये है कि उसमें कोई शो ऑफ नहीं होता। वह जैसे घर में जिस भी स्थिति में रहती हैं, उसी हाल में वीडियो बनाती हैं, पर उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और गुस्सैल अंदाज से वो हिट हो जाते हैं।
साल 2024 में शाहिदा अंसारी की एक रील खूब वायरल हुई थी- My life My rules, जिसने उन्हें स्टार बना दिया था। मालूम हो कि शाहिदा अंसारी इससे पहले फराह खान के शो 'आंटी किसको बोला' में नजर आ चुकी हैं। उस शो में शाहिदा पहुंचीं तो फराह खान को जमकर रोस्ट किया था, और वहां मौजूद दर्शकों की हंसी छूट गई थी। यह दिसंबर 2025 की बात है। तब फराह ने शाहिदा से वादा किया था कि एक दिन वह उनके साथ कुकिंग व्लॉग बनाएंगी और वादा निभाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.