कौन हैं सौरभ दुबे? ऑक्शन में अनसोल्ड, आजतक नहीं खेला एक भी मैच, अब मारी KKR में एंट्री!

Updated on 23-03-2026 03:35 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स ( केकेआर ) को एक और बड़ा झटका लगा है। क्रिकबज की खबर के अनुसार आकाश दीप आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। आकाश की जगह पर केकेआर ने सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। सौरभ इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

केकेआर की टीम में सौरभ दुबे

आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सौरभ दुबे को 20 लाख में खरीदा था। हालांकि सौरभ को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका था। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सौरभ ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा था लेकिन उन्हें खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। क्रिकबज के मुताबिक सौरभ पहले से ही केकेआर टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हैं।

सौरभ ने 8 मैच में लिए 16 विकेट

सौरभ ने अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 8 मुकाबले खेले हैं और 16 विकेट चटकाए हैं। वहीं वह 3 टी20 मैच भी खेल चुके हैं। साल 2019 में खेले गए एसीसी इमर्जिंग एशिया कप में दुबे भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। लिस्ट-ए क्रिकेट के अपने डेब्यू मुकाबले में सौरभ ने नेपाल के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट निकाले थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 7 विकेट झटके थे।

हर्षित राणा और आकाश दीप होंगे बाहर

केकेआर का तेज गेंदबाजी अटैक इस सीजन काफी कमजोर नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार हर्षित राणा और आकाश दीप टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, मथीशा पथिराना शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। खिलाड़ियों की इंजरी से केकेआर का खेमा काफी परेशानी में दिख रहा है। आईपीएल 2025 में केकेआर का प्रदर्शन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी थी, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
हालांकि, फिन एलन, टिम सीफर्ट और कैमरन ग्रीन के टीम में आने से कोलकाता का बैटिंग ऑर्डर जरूर इस सीजन दमदार दिख रहा है। एलन ने टी20 विश्व कप 2026 में सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं सीफर्ट की भी हालिया फॉर्म अच्छी है। आंद्रे रसेल के जाने के बाद केकेआर ने रोवमैन पॉवेल के रूप में एक और दमदार कैरेबियाई फिनिशर को टीम में शामिल किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.