कौन हैं सिमर भाटिया, जो 'इक्कीस' से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, अक्षय कुमार से है कनेक्शन, मां ने की है दो शादियां

Updated on 31-10-2025 02:49 PM
अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी सिमर भाटिया भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वो 'इक्कीस' फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। अपने मामू के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने निकल पड़ी हैं। अक्षय ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अपनी भांजी पर गर्व जताया है।

अक्षय कुमार ने अपनी भांजी सिमर भाटिया के लिए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। सिमर को श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। ये उनकी पहली फिल्म होगी। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है।

अक्षय ने कहा- मेरी छोटी सिमी अब इतनी छोटी नहीं रही...

अक्षय लिखते हैं, 'मेरी छोटी बेटी सिमी अब इतनी छोटी नहीं रही... तुम्हारे लिविंग रूम परफॉर्मेंस से लेकर #Ikkis में बड़े पर्दे तक, दिल गर्व से फूला नहीं समा रहा है सिमर भाटिया।'

अमिताभ बच्चन के नाती की भी तारीफ

अक्षय ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की भी तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने लिखा, 'और अगस्त्य, क्या स्क्रीन प्रेजेंस है! पूरी टीम की ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं।'

सिमर ने मामू को दिया जवाब

सिमर ने अपने मामा को जवाब देते हुए रिप्लाई किया, 'हमेशा के लिए तुम्हारी छोटी सिमी। हर चीज के लिए शुक्रिया। आई लव यू।'

मामी ने भी खूब उड़ेला प्यार

उधर, सिमर की मामी ट्विंकल खन्ना ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। वो लिखती हैं, 'हमारी सिमर अब दुनिया की हो गई है। कितनी ताजगी भरी और नैचुरल। शाबाश, मेरी टैलेंटेड बच्ची।' सिमर ने रिप्लाई किया, 'इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मुझे तो बस आशीर्वाद मिल गया।'

कौन हैं सिमर भाटिया?

सिमर भाटिया, अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। फिल्म निर्माता अलका ने साल 1997 में वैभव कपूर से शादी की। दोनों ने पहले बच्चे का वेलकम किया। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। 2012 में अलका ने रियल एस्टेट बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की।
मेकर्स ने वॉर ड्रामा 'इक्कीस' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें अगस्त्य सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची और अनकही कहानी को दिखाता है। वो युद्ध के समय सिर्फ 21 साल के थे। मेकर्स ने कहा, 'वो इक्कीस का था और इक्कीस का ही रहेगा।'
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को अरुण के पिता के किरदार में देखा जाएगा। जयदीप अहलावत एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म इसे पेश कर रहे हैं। फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.