कौन हैं पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाली ये अमेरिकी सांसद, इमरान खान से करीबी तो एंटी-इंडिया है अजेंडा

Updated on 22-06-2023 07:36 PM
वॉशिंगटन: 22 जून को दूसरी बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्‍त सत्र में संबोधन होना है। साल 2016 के बाद पीएम मोदी दूसरी बार इसे संबोधित करेंगे। इस बीच कांग्रेस की दो मुसलमान प्रतिनिधियों रशीदा तलीब और इल्हान उमर ने पीएम मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। तलीब के ऐलान करने के कुछ ही घंटे बाद इल्‍हान उमर ने भी संबोधन में शामिल न होने की बात कही। इससे अलग अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों के 70 से ज्‍यादा डेमोक्रेट्स के समूह ने राष्‍ट्रपति बाइडन से कहा है कि राजकीय यात्रा के दौरान मोदी के साथ अपनी चर्चा में मानवाधिकार मसले को प्रमुखता से उठाएं।


तलीब बोलीं- काफी शर्मनाक है यह
तलीब ने ट्विटर पर लिखा है कि पीएम मोदी का 'मानवाधिकारों के हनन, लोकतंत्र विरोधी कार्यों, मुसलमानों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने और पत्रकारों को सेंसर करने का लंबा इतिहास रहा है। यह बिल्‍कुल ही अस्वीकार्य है। कुछ ही घंटों बाद, उमर ने कहा कि वह भी इसका बॉयकाट करेंगी। तलीब ने लिखा कि यह काफी शर्मनाक है कि अमेरिका में पीएम मोदी इतनी तवज्जो दी जा रही है। उमर ने लिखा, ' पीएम मोदी की सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन किया है, हिंसक हिंदू राष्‍ट्रवादी समूहों को बढ़ावा दिया है और पत्रकारों के साथ ही मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया है।'

पहली मुसलमान कांग्रेस नेता
साल 2018 में तलीब और उमर दोनों कांग्रेस में पहुंची थी। तलीब ने कहा था कि वह पूरे देश में एक बदलाव लाना चाहती हैं। साथ ही अगर किसी को कुछ करना है तो उन्‍हें बदलने की जरूरत नहीं है। तलीब ने साल 2008 में अमेरिकी राज्‍य में प्रतिनिधि का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। वह पहली मुसलमान महिला थीं जो इस पद पर पहुंची थीं।

साल 2009 से 2014 तक वह मिशिगन हाउस में रहीं। साल 2021 में तलीब ने कश्‍मीर सौहार्द दिवस पर आयोजित एक सेमिनार में भी हिस्‍सा लिया था। रशीदा तलीब को हमेशा से भारत विरोधी प्रचार के लिए जाना जाता है। प्रमिला जयपाल, इल्हान उमर और अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्टेज जैसे साथी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के साथ, तलीब प्रतिनिधि सभा के अंदर भारत विरोधी रुख का नेतृत्व करने में सबसे आगे रहती हैं।

उमर जा पहुंची पीओके
इल्‍हान उमर पिछले साल अप्रैल में पाकिस्‍तान के दौरे पर भी गई थीं। यहां पर उन्‍होंने पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की। साथ ही पूर्व पीएम इमरान खान के साथ भी एक खास मीटिंग की। इसके बाद वह पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) के दौरे पर भी चली गईं। इसे लेकर भारत ने विरोध भी दर्ज कराया और अमेरिका से सवाल किया कि उनका दौरा किसने फंड किया था। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने जवाब दिया, 'जितना मुझे पता है, प्रतिनिधि उमर, अमेरिकी सरकार की तरफ से आयोजित पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं गई हैं।'

70 सांसदों ने लिखी चिट्ठी
इससे अलग 70 सांसदों ने चिट्ठी लिखकर कहा है कि मजबूत अमेरिका-भारत संबंधों के लंबे समय से समर्थकों के रूप में हम यह भी मानते हैं कि दोस्तों को अपने मतभेदों पर ईमानदार और स्पष्ट तरीके से चर्चा करनी चाहिए। भारत और अमेरिका के बीच साझा हितों के कई क्षेत्रों के अलावा आप सीधे प्रधानमंत्री मोदी के साथ चिंता के मुद्दे भी उठाएं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय रिपोर्ट भारत में राजनीतिक स्थान के सिकुड़ने, धार्मिक असहिष्णुता के बढ़ने, नागरिक समाज संगठनों और पत्रकारों को निशाना बनाने और प्रेस की स्वतंत्रता और इंटरनेट एक्सेस पर बढ़ते प्रतिबंध जैसे परेशान करने वाले संकेत दर्शाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.