डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को गंभीर और संक्रामक वेरिएंट बताया

Updated on 02-12-2021 09:23 PM

न्यूयॉर्क   साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे बेहद गंभीर और संक्रामक वेरिएंट बताया है।वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कई मेडिकल एक्सपर्ट और वैज्ञानिक इस वायरस की जांच कर रहे हैं और कुछ दिन या सप्ताह के अंदर इसे बारे में तथ्य सामने आएंगे।

एक इंटररव्यू में कई महामारी विशेषज्ञों ने कहा कि इस बात के ठोस तथ्य हैं कि ओमिक्रॉन वेरिएंट वैक्सीन के प्रभाव को कम कर सकता है।क्योंकि इस वेरिएंट में पिछले दो वेरिएंट की तुलना में अधिक म्यूटेशन मिले हैं।ओमिक्रॉन में 26 विशेष म्यूटेशन हैं और इनमें से कई म्यूटेशन वैक्सीन द्वारा विकसित एंटीबॉडीज को निशाना बना सकते हैं।

इससे पहले डेल्टा वेरिएंट कुछ महीनों के अंदर तेजी से फैला था, जिसने दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले ली थी।न्यूयॉर्क स्थित विल कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायलॉजी एंड इम्युनोलॉजी के प्रोफेसर जॉन मूरी ने कहा कि, अभी हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल है कि ओमिक्रॉन, डेल्टा के मुकाबले कितनी तेजी से फैलता है और हमें यह जाने की जरुरत है।मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि, वैज्ञानिक पब्लिक डाटाबेस की मददद से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कितने मामले सामने आए हैं।इसमें 2 से 3 दिन का वक्त लग सकता है, इससे इस बात का पता चल सकेगा कि यह वेरिएंट कितनी तेजी से फैलता है।वहीं इस अवधि में वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश भी कर रहे हैं कि क्या ओमिक्रॉन वेरिएंट वैक्सीन से मिली सुरक्षा को खत्म कर सकता है।

इस बारे में लैब टेस्ट से वैक्सीनेटेड लोगों के ब्लड सैंपल का डाटा लिया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि नए वेरिएंट से एंटीबॉडीज पर क्या असर हुआ है। न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायलॉजी के प्रोफेसर डेविड हो का मानना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट मेंसब्सटेंशनल डिग्री ऑफ रेजिस्टेंसदिखाने को मिला है।यह वायरस के स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन की लोकेशन पर आधारित अध्ययन के बाद पाया गया है।इसलिए वैक्सीन इस वेरिएंट के खिलाफ काम कर पाएगी इसके बारे में स्टडी की जा रही है।वहीं फिलडेल्फिया में पेन इंस्टीट्यूट ऑफ इम्युनोलॉजी के डायरेक्टर जॉन वेरी कहते है किं वैक्सीनेशन की मदद से अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं होगी।वहीं एक अन्य मेडिकल विशेषज्ञ ने कहा कि ओमिक्रॉन के खिलाफ वैक्सीन के प्रभावों को जानने के लिए 3 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है और तमाम साइंटिस्ट इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

मालूम होकि ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आने के बाद दुनियाभर में लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि यह वायरस कितना घातक और तेजी से फैलता है, क्या यह डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक है, क्या कोविड-19 वैक्सीन ले चुके लोग भी इसकी जद में सकते हैं? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए विश्व के सभी साइंटिस्ट अपनी कोशिश में लगे हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.