मंकीपॉक्स नियंत्रित हो सकने के बयान से पलटा डब्ल्यूएचओ, बोला- इसे नियंत्रित करना अनिश्चित

Updated on 04-06-2022 09:58 PM

लंदन दुनिया में अभी कोरोना प्रकोप खत्म नहीं हुआ उधर, मंकीपॉक्स के नए वायरस ने कोहराम मचा दिया है। इस बीमारी के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है, यह दावा करने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) अपने बयान से पलट गया है। संगठन ने कहा कि यह लगभग 30 देशों में फैल गया है और 550 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है, अब यह कहना मुश्किल है कि इस वायरस पर नियंत्रण पाया जा सकता है या नहीं।

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने पहले कहा था कि मंकीपॉक्स का प्रकोपएक नियंत्रण योग्य स्थिति हैऔर सामूहिक रूप से दुनिया के पास इस प्रकोप को रोकने का एक अवसर है। डब्ल्यूएचओ के यूरोप कार्यालय के प्रमुख डॉ. हैंस क्लूज ने कहा, ‘हमें अभी तक नहीं पता है कि क्या हम इसके फैलाव को पूरी तरह से रोक पाएंगे।उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के मामले में कोविड-शैली के प्रतिबंधों के पैमाने की नकल नहीं की जानी चाहिए। स्वास्थ्य अधिकारियों को खतरे को कम करने के लिएमहत्वपूर्ण और तत्कालकार्रवाई करने की जरूरत है। क्लूज के अनुसार, पश्चिमी और मध्य अफ्रीका से शुरू हुआ मंकीपॉक्स का प्रकोप अब इसके बाहर तक फैल गया है। सबसे बड़े और भौगोलिक रूप से इस समय यूरोप इसके प्रकोप का केंद्र बना हुआ है।


क्लूज ने कहा, ‘अब हमारे पास इस तेजी से विकसित हो रही स्थिति की तेजी से जांच और नियंत्रण करने के लिए एक साथ तेजी से कार्य करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।मामलों की आज तक की रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप बड़े पैमाने पर यौन गतिविधियों के माध्यम से भी फैल रहा है। संक्रमित होने वालों में मुख्य रूप से पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष शामिल हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मंकीपॉक्स वायरस वीर्य या योनि के तरल पदार्थ के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।

उन्होंने कहा, ‘इन शारीरिक तरल पदार्थों में वायरस अधिक समय तक बना रह सकता है, इस पर भी कोई स्पष्टता नहीं है।क्लूज ने कहा कि पहला मामला ब्रिटेन से 7 मई को सामने आया था। यह अप्रैल के मध्य से ही चल रहा होगा। क्लूज ने कहा, ‘पिछले मामलों की जांच से पता चलता है कि हमारे क्षेत्र में प्रकोप निश्चित रूप से अप्रैल के मध्य में चल रहा था।यही बात डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने भी दोहराई थी। उन्होंने कहा था कि मंकीपॉक्स वायरसअनिर्धारितरूप से फैल सकता है। उन्होंने कहा कि यह वायरस महीनों या वर्षों तक फैल सकता है, हालांकि जांच जारी है और अभी तक इस पर कोई ठोस जवाब नहीं है।


क्लूज ने चेतावनी दी, ‘आने वाले महीनों में दर्जनों त्योहार होंगे और बड़ी पार्टियों की योजना बनाई गई होंगी, लेकिन मंकीपॉक्स फैलने को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।उन्होंने जोखिम को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों से यौन साझेदारों की संख्या कम करने का भी आग्रह किया। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने की मुहिम में सामुदायिक समूहों और नागरिक समाज के संगठनों को सक्रिय रूप से शामिल करने पर जोर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.