डब्ल्यूएचओ बोला- ब्रिटेन में कोरोना के घातक बीए.2 स्ट्रेन का कहर! :

Updated on 16-01-2022 08:32 PM

लंदन कोरोना के बदले नए स्वरूप ओमिक्रॉन पूरी की दहशत दुनिया में बरकरार है। ओमिक्रॉन के तीन सब लीनिएज या स्ट्रेन हैं, जिसमें बीए.1, बीए.2 और बीए.3 है। ब्रिटेन में अब तक बीए.1 स्ट्रेन का कहर था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि ब्रिटेन में भी बीए.2 स्ट्रेन चुका है। बीए.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। एक ब्रिटिश अखबार के मुताबिक हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 53 सीक्वेंस की पहचान की है।  यूकेएचएसए के मुताबिक ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के बीए.2 स्ट्रेन के 53 मामले सामने आए हैं।

हालांकि हेल्थ एजेंसी ने कहा है कि सबसे तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन वेरिएंट के लक्षण कम गंभीर है। यूकेएचएसए ने कहा, ‘हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ओमिक्रॉन की गंभीरता वयस्कों पर कम है। यूकेएचएसए ने चेतावनी दी है कि बीए.2 स्ट्रेन के 53 सीक्वेंस हैं, जो काफी ज्यादा संक्रामक है। इसका कोई खास म्यूटेशन नहीं है, जिसके कारण इसे आसानी से डेल्टा वेरिएंट से अलग किया जा सकता है। इससे कुछ ही दिन पहले इजराइल में ओमिक्रॉन का यह स्ट्रेन मिला था। वहीं, इजराइल मीडिया के मुताबिक देश में इस तरह के 20 मामलों की पहचान हुई है।

 रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह साबित नहीं हुआ है कि बीए.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है या नहीं।  हालांकि ब्रिटेन में कहा जा रहा है कि यह स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक और ज्यादा घातक भी है। रिपोर्ट के मुताबिक बीए.2 स्ट्रेन अब तक कई देशों में पहुंच चुका है। डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, भारत और सिंगापुर में इसके वेरिएंट पहले ही पाए जा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ओमिक्रॉन वेरिएंट के तीन स्ट्रेन या सब लीनिएज हैं- बीए.1, बीए.2 और बीए.3  डब्ल्यूएचओ के मुताबिक बीए.1 और बीए.3 के स्पाइक प्रोटीन में 69 से 70 डिलेशन हैं, जबकि बीए.2 में नहीं है।

भारत में कोरोना वायरस के जीनोमिक सीक्वेंसिंग पर अध्ययन करने के लिए इंडियन सार्स कोव 2 जीनोमिक कंसोर्टियम इंसाकॉग है। इसकी देश भऱ में 38 लेबोरेट्री है। इंसाकॉग का कहना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट (बीए.11.529) का भाई बीए.1 देश में तेजी से फैल रहा है और इसने महाराष्ट्र में डेल्टा की जगह ले ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.