बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसका चलेगा जोर? पिच रिपोर्ट समेत जानें मौसम, प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड
Updated on
24-05-2025 01:49 PM
जयपुर: एक दशक की नाकामी के बाद सफलता की नयी दास्तान लिख रही पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो उसकी नजरें 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होंगी । इससे पहले 2014 सत्र में पंजाब टीम लीग में शीर्ष पर रही थी लेकिन फाइनल में हार गई । पंजाब पिछले 18 साल के लीग के इतिहास में एक बार और ही प्लेआफ में पहुंच सकी है । 11 बरस का इंतजार खत्म करने के बाद अब पंजाब की नजरें शीर्ष दो में रहने पर ही नहीं बल्कि एक और फाइनल खेलकर पहला खिताब जीतने पर लगी है ।
आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब किंग्स के हौसले और बढ गए जब उसके विदेशी खिलाड़ी मार्कस स्टोयनिस, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी और काइल जैमीसन तीन दिन पहले टीम से जुड़े। ये चारों चयन के लिये उपलब्ध होंगे जब उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण लीग एक सप्ताह के लिये स्थगित होने के बाद ये विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए थे। पंजाब और दिल्ली के बीच आठ मई को धर्मशाला में मैच पहली पारी के दौरान बीच में रद्द कर दिया गया था।
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए अच्छी देखी गई है। बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिल रही है। ऐसे में पंजाब और दिल्ली का मैच भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। सतह पर लगातार गति और उछाल से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि स्पिनरों को आमतौर पर मिडल ओवर्स में कुछ मदद मिलती है। आईपीएल में अब तक जयपुर के इस मैदान पर कुल 62 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 23 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 39 मुकाबले जीते हैं। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी कर सकती है।
जयपुर में कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर (Accuweather) के अनुसार, आज जयपुर में दिन के समय बारिश की 1% संभावना है और रात में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस सवाई मानसिंह स्टेडियम में मौसम की वजह से मैच खराब होने की चिंता किए बिना आराम से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
पंजाब और दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब ने 17 तो दिल्ली ने 16 मुकाबले जीते हैं। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…