भारत के साथ विश्व कप सेमीफाइनल में भिड़ेगा कौन? 3 टीमें रेस में, हर सीन समझिए

Updated on 09-11-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम विश्व कप 2023 में 5वें गियर में गाड़ी दौड़ा रही है। वह लगातार 8 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत के बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ हो चुके हैं। आईसीसी के प्रारूप के अनुसार भारत का मुकाबला टेबल में चौथे नंबर की टीम से होगा। हालांकि, इस पोजीशन के लिए कड़ी टक्कर है। एक स्थान के लिए 3 टीमों के बीच जंग है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। आइए समझते हैं कौन कैसे पहुंच सकता है नॉकआउट में...

न्यूजीलैंड (8 मैच, 4 जीत, 4 हार, 8 अंक, +0.398 नेट रन रेट)
कीवी टीम के लिए टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव भरा रहा। मौजूदा रनरअप ने लगातार 4 मैच जीते, जबकि भारत से मिली हार के बाद लगातार लगातार 3 मैच गंवा दिए। अब हालत यह है कि उसे आखिरी मैच में आज श्रीलंका के खिलाफ हार हाल में जीत चाहिए, तभी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। अगर यह मैच हार जाती है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी अपने-अपने आखिरी मैच बड़े अंतर से हार जाए। ऐसे में वह नेट रन रेट के आधार पर सिर्फ 4 जीत से भी सेमीफाइनल पहुंच सकता है।

पाकिस्तान (8 मैच, 4 जीत, 4 हार, 8 अंक, +0.036 नेट रन रेट)
न्यूजीलैंड के बाद भारत से सेमीफाइनल में भिड़ने की प्रबल दावेदार पाकिस्तान है। पाकिस्तान के साथ भी न्यूजीलैंड जैसा ही हुआ। उसने शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन भारत से हारा और फिर लगातार 4 मैच हारे। हालांकि, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड पर जीत से उसकी उम्मीदें कायम हैं। सेमीफाइनल में उसे पहुंचने के लिए न केवल जीत चाहिए, बल्कि बड़ी जीत चाहिए। अगर न्यूजीलैंड अपना मैच जीतता है तो पाकिस्तान को पता चल जाएगा कि उसे नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 11 नवंबर को कितनी बड़ी जीत चाहिए। यह भी संभव है कि वह इंग्लैंड पर जीत के बावजूद सेमीफाइनल नहीं पहुंच पाए, लेकिन अगर न्यूजीलैंड हारा तो पाकिस्तान की राह आसान हो जाएगी।

अफगानिस्तान (8 मैच, 4 जीत, 4 हार, 8 अंक, -0.338 नेट रन रेट)
टूर्नामेंट में हर किसी को चकित करने वाले अफगान पठान भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हैं। पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराने वाली यह टीम अगर साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा दे और न्यूजीलैंड-पाकिस्तान अपने-अपने मैच हार जाएं तो उसके लिए राह बन सकती है। हालांकि, उसका नेट रन रेट माइनस में है तो इसकी संभावना कम है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां कुछ भी हो सकता है। किसी को नही भूलना चाहिए कि उसने 3 विश्व विजेता टीमों को हराया है और ऑस्ट्रेलिया को लगभग हरा ही दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.