अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किससे भिडे़गा भारत? कहां देख सकते हैं लाइव, जानें सब कुछ

Updated on 03-02-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम चरण में है। भारत की अंडर 19 टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वे अब तक वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने 58 रन की शानदार जीत दर्ज की थी। भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। अब भारत का सेमीफाइनल मैच कब होने वाला है, कहां होने वाला है और किसके साथ होने वाला है... आइये जानते हैं।

किससे होगा अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना?

अंंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होने वाला है।

कब होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला 4 फरवरी को होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और अफगानिस्तान का सेमीफाइनल मैच लाइव?

टीवी पर भारत और अफगानिस्तान के सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टर एप और उसकी वेबसाइट पर होगी।

मैच के लिए भारत-अफगानिस्तान का स्क्वाड

भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

अफगानिस्तान - महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.