विक्रम-प्रज्ञान को जगाने वाला कौन दुनिया के इस कोने से भेजे जा रहे चांद पर सिग्नल, क्या टूटेगी चंद्रयान की नींद

Updated on 22-09-2023 01:22 PM
वॉशिंगटन: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को एक बार फिर जगाने में लगा है। इन्हें इसी महीने स्लीप मोड में भेजा गया था। इन्हें जगाने के लिए यूरोपीय स्पेस एजेंसी का फ्रेंच गुयाना के कौरौ (Kourou) में स्थित 15 मीटर एंटीना सिग्नल भेज रहा है। कौरौ की ओर से लगातार सिग्नल भेजे गए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक चंद्रयान के लैंडर या फिर रोवर की ओर से कोई भी सिग्नल वापस नहीं भेजा गया है।

कौरौ अंतरिक्ष केंद्र एक ऐसी फैसिलिटी है, जिसका इस्तेमाल यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और फ्रांसीसी सरकार के उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च करने के लिए किया जाता है। फ्रांस की सरकार ने 1964 में यहां से उपग्रह की लॉन्चिंग शुरू की। 1975 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के गठन के बाद इसे उसके साथ साझा करने की पेशकश की गई। ईएसए हर साल इसके बजट में दो तिहाई का योगदान देता है। इसका इस्तेमाल अमेरिका, जापान, कनाडा, भारत और ब्राजील समेत अन्य देश भी करते हैं।

कहां पर है स्टेशन


दुनिया के कई अन्य लॉन्च साइट की तरह कौरौ भूमध्य रेखा के पास स्थित है। ईएसए का कहना है कि इसका अक्षांश 5 डिग्री 3 मिनट उत्तर में है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी का कहना है कि यह उन मिशनों को लॉन्च के लिए एक अच्छा स्थान बनाता है जो भूमध्य रेखा पर या उसके पास से संचालित होंगे। इससे ईंधन और धन की बचत होती है। फ्रेंच गुयाना एक हल्की आबादी वाला देश हैं। देश का लगभग 90 फीसदी हिस्सा मानव बस्तियों की जगह जंगलों से घिरा हुआ है। यह ऐसे इलाके में है, जो भूकंप या तूफान से ग्रस्त नहीं है।

भारत को मिली कामयाबी


भारत ने जुलाई में चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन में चंद्रयान-3 के हाल पर नासा, यूरोपीय स्पेस एजेंसी और इसरो तीनो ही मिलकर काम कर रहे थे। चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को चंद्रयान का विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक उतरा। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना। चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था और ऐसा करने वाला भारत पहला देश बना है। मिशन पूरा होने के बाद 4 सितंबर की सुबह 8 बजे इसे स्लीप मोड में भेज दिया गया। इसके पेलोड निष्क्रिय कर दिए गए। हालांकि इसका रिसीवर चालू था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.