CSK और SRH में से जो भी हारी उसका खेल होगा खत्म, जानें दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ का सिनेरियो

Updated on 25-04-2025 02:24 PM
चेन्नई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टक्कर 25 अप्रैल को चेपॉक में होगी। दोनों टीमों के लिए इस सीजन में यह करो या मरो का मैच है। सीएसके और सनराइजर्स की टीम इस सीजन में अब तक कुल 8-8 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिल पाई है। ऐसे में इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म सी हो गई है। सीएसके और सनराइजर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम दो स्थान पर काबिज है।
ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सीएसके और सनराइजर्स की टीम यहां से भी वापसी कर सकती है। अगर आज के मैच में सीएसके या फिर सनराइजर्स में से कोई एक टीम हारती है तो फिर उसका क्या होगा। प्लेऑफ के लिए दोनों टीमों के पास फिर सिनेरियो बचेगा। आइए जानते हैं सीएसके और सनराइजर्स के बीच होने वाले आज के इस मुकाबले के बारे में।
आज के मैच में CSK या CSK हारी तो क्या होगा?
आईपीएल 2025 में सीएसके और सनराइजर्स की टीम के लिए यह 9वां मुकाबला होगा। जो भी टीम यहां मैच हारेगी, उसके लिए प्लेऑफ के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। क्योंकि इसके बाद दोनों टीमों के पास सिर्फ 5-5 मैच बचेंगे। ऐसे में आज के मैच में हारने वाली टीम चाह कर भी 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी जो कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है। क्योंकि आगे के सभी मैचों में उसे ना सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि उसे अपने रनरेट में भी बहुत अधिक सुधार करना पड़ेगा।
वहीं जो टीम आज के मैच में जीत हासिल करती है तो उसके फिर 6 अंक हो जाएंगे। इस तरह बचे हुए पांच मैचों में अगर टीम ने जीत हासिल कर लिया तो उसके पास 16 अंक तक पहुंचने का एक मौका रहेगा, लेकिन उसके सभी मैचों में जीत हासिल करना जरूरी होगा। यही कारण है कि सीएसके और सनराइजर्स में से जो भी टीम आज का मैच हारती है तो उसके लिए आईपीएल 2025 सिर्फ औपचारिकता मात्र रह जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.