दिल्ली कैपिटल्स ने क्यों और कहां घुटने टेके... ये दो खिलाड़ी बने रिकी पोंटिंग के गुस्से का शिकार

Updated on 11-05-2023 08:16 PM
चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीच के ओवरों में ज्यादा खाली गेंद खेलना उनकी टीम पर भारी पड़ा। सुपर किंग्स के आठ विकेट पर 167 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम को चार बार की चैंपियन टीम के खिलाफ 27 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। पोंटिंग ने कहा, ‘हमने तीन विकेट जल्दी गंवाए और फिर स्पिनर गेंदबाजी के लिए आ गए... स्पिनरों के खिलाफ हमने कोई तत्परता नहीं दिखाई।’

उन्होंने कहा, ‘बीच के ओवरों में लगभग 34 खाली गेंद खेली...अगर बीच के ओवरों में इतनी खाली गेंद होंगी तो आप किसी स्कोर का पीछा करते हुए कभी नहीं जीत सकते।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को इस बात का भी मलाल है कि मौजूदा सत्र में कई बार उनकी टीम ने पहले ही ओवर में विकेट गंवाए। पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस सत्र में यह पांचवां, छठा या शायद सातवां मौका था जब हमने मैच के पहले ओवर में ही विकेट गंवा दिया। एक बार तो हमने मैच के पहले ओवर में दो विकेट गंवाए हैं। यह स्पष्ट रूप से एक क्षेत्र है जहां हम सही नहीं कर रहे। जाहिर है कि हम मुकाबला कहां हारे।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह इस बात का प्रतिबिंब है कि खेल कैसे खेला जा रहा है। हमने खिलाड़ियों को अधिक जोखिम वाले शॉट खेलने के लिए कहा है और आप एक पारी को जिस तरह खड़ा करते हैं, वह थोड़ा अलग है इसलिए मैं छोटी लेकिन प्रभावी पारियों से खुश हूं।’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘अगर आप प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बनाने का प्रयास करते हैं तो खिलाड़ियों को क्रीज पर आकर अधिक आक्रामक रूप से खेलना होगा और इसके साथ गलतियां होंगी लेकिन आपने आज फिर देखा कि 160 रन का विकेट 175-180 रन के विकेट में बदल गया क्योंकि हमारी साझेदारियों में सकारात्मक इरादा था और खिलाड़ी आक्रामक होकर खेल रहे थे।’

कप्तान धोनी के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, ‘वह सिर्फ एक निश्चित तरीके से ट्रेनिंग कर रहा है। वह जानता है कि वह लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं करने वाला है और उससे आगे हमारे पास काफी बल्लेबाज हैं। इसलिए उसने वास्तव में आखिरी तीन ओवरों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने काफी मजबूत हिटिंग अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया है और आप इसका लाभ देख सकते हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.