अमेरिका का विरोध क्यों कर रहे गुआम के लोग, क्या प्रशांत महासागर में कामयाब हो गई चीन की चाल?

Updated on 27-07-2023 01:52 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका को प्रशांत महासागर में मौजूद गुआम द्वीप पर हमले का डर सता रहा है। गुआम में अमेरिकी नौसेना और वायु सेना का अड्डा है। यही कारण है कि अमेरिका 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 12300 करोड़ रुपये) में गुआम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अमेरिका ने गुआम में एक अभेद्य मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने का प्लान बनाया है। हालांकि, गुआम के लोग अमेरिका के इस डिफेंस प्रोजेक्ट का जमकर विरोध कर रहे हैं। उनको डर है कि गुआम पर हथियारों की तैनाती के कारण यह अमेरिका के दुश्मनों के लिए एक प्रमुख लक्ष्य बन सकता है। आशंका है कि गुआम के लोगों के विरोध के पीछे चीन का हाथ हो सकता है। चीन तेजी से प्रशांत महासागरीय देशों में अपनी पैठ का विस्तार कर रहा है।

गुआम को अभेद्य किला बनाएगा अमेरिका

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने गुआम पर 360-डिग्री एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने का फैसला किया है। इसके लिए 1.5 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई गई है। पेंटागन का लक्ष्य 2017 तक इस सिस्टम को पूरा करने का है। जनवरी में अमेरिकी रक्षा विभाग के एक खरीद प्रभाग मिसाइल डिफेंस एजेंसी (एमडीए) ने गुआम की मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए लॉकहीड मार्टिन को आधा अरब डॉलर का अनुबंध दिया। इसके कंपोनेंट का निर्माण उन साइटों पर किया जाएगा, जिन्हें 20 संभावित स्थानों में से चुना जाएगा।

अमेरिका का विरोध कर रहे गुआम के लोग

अमेरिका ने यह फैसला ऐसे समय किया है, जब चीन की बढ़ती आक्रामता के कारण इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ गया है। डिफेंस सिस्टम के प्लान को गुआम के निवासियों के बीच व्यापक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को डर है कि हथियारों की तैनाती के कारण गुआम भविष्य में किसी संभावित संघर्ष में फंस जाएगा। इसके साथ ही द्वीप और स्वदेशी संस्कृति के लिए पर्यावरणनीय जोखिमों का भी डर है। गुआम विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर केनेथ कूपर ने कहा कि अमेरिकी हथियारों की तैनाती गुआम को एक लक्ष्य बनाती है। अगर युद्ध होता है को हम कटघरे में हैं।

गुआम के लोगों को हमले का सता रहा डर

अमेरिकी कांग्रेस में गुआम के पूर्व प्रतिनिधि रॉबर्ट अंडरवुड ने कहा कि स क्षेत्र का उपयोग मिसाइल डिफेंस डेवलेपमेंट के लिए एक्पेरिमेंटल टेस्ट साइट के रूप में किया जा रहा है। थिंकटैंक पैसिफिक सेंटर फॉर आइलैंड सिक्योरिटी की स्थापना करने वाले रॉबर्ट अंडरवुड ने यह भी कहा कि गुआम में मिसाइलों को तैनात किया जाता है, तो स्थानीय लोगों के लिए इससे खराब स्थिति नहीं हो सकती है। जो लोग इस द्वीप को अपना घर कहते हैं, उनके लिए जीवन और आजीविका को नष्ट कर सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि मिसाइल सिस्टम की तैनाती से गुआम में सैन्य मौजूदगी बढ़ जाएगी और उससे स्वदेशी चमोरो समुदाय की भूमि पर दावा किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.