हार्दिक पंड्या के बाहर होने पर अक्षर पटेल का क्यों नहीं मिला मौका? बदकिस्मती इसे कहते हैं

Updated on 04-11-2023 03:37 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिके टीम वर्ल्ड कप 2023 में आग उगल रही है। उन्होंने अब तक खेले गए 7 के 7 मैचों में जीत हासिल की है। 14 पॉइंट के साथ अंक तालिका में भारत टॉप पर है। श्रीलंका के खिलाफ 302 रन की बड़ी जीत से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में भी एंट्री कर ली है। हालांकि इन सब के बीच अब रोहित सेना को बड़ा झटका भी लगा है।

भारतीय टीम के उप कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के चलते पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में उन्हें गेंदबाजी करते हुए एंकल में चोट लगी थी, जिससे वह टाइम से रिकवर करने में असफल रहे।

वहीं अब हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा हो गई है। तेज तर्रार युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। कृष्णा लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं हैं। लेकिन अब सवाल उठता है कि हार्दिक पंड्या की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया? उनसे बेहतर विकल्प हार्दिक का और कौन हो सकता था?

अक्षर पटेल का क्यों नहीं हुआ सिलेक्शन?

आपको बता दें कि भारतीय टीम के गजब ऑलराउंडर अक्षर पटेल वर्ल्ड कप 2023 में टीम का हिस्सा थे। लेकिन एशिया कप में चोट लगने के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अक्षर की जगह दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम में मौका मिला था।

हालांकि अक्षर ने उसके बाद बेंगलुरु स्थित एनसीए में कुछ वक्त बिताया। जहां वह समय के साथ रिकवर भी हो गए। इसके बाद उन्होंने भारत की घरेलू टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के लिए दो मैच भी खेले। लेकिन इसके बाद बापू फिर एनसीए लौट गए। अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अक्षर फिर से चोटिल हुए हैं और इसी वजह से एनसीए लौटना पड़ा। उनके एनसीए जाने के बाद भी गुजरात ने दो मुकाबले खेले थे। इसके अलावा बात करें प्रसिद्ध कृष्णा की, तो 27 साल के इस गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक 17 वनडे और 2 टी20 खेले हैं। उनके नाम वनडे में 29 तो टी20 में 4 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.