ऋषि सुनक पर क्यों भड़क गया चीन, कहा- अपनी हद में रहकर चुनाव लड़ें

Updated on 28-07-2022 04:27 PM

भारतीय मूल के ऋषि सुनक इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में हैं। वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। पिछले कई दिनों से वे अपनी नजदीकी प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बीच चीन उनके कुछ बयानों पर सख्त ऐतराज देते हुए उन पर भड़क गया। यहां तक कि चीन ने कह दिया कि वे अपनी हद में रहें और अपने दम पर चुनाव लड़कर दिखाएं। जानिए चीन ने ऐसा क्यों कहा।

दरअसल, अपने चुनाव प्रचार के दौरान ऋषि सुनक लगातार चीन पर सख्त होने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक रैली में चीन पर सख्त होने का वादा किया है। उन्होंने चीन को घरेलू और वैश्विक सुरक्षा के लिए 'नंबर वन खतरा' बताया। हालांकि सुनक का यह बयान तब आया था जब सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस ने उन पर चीन और रूस पर कमजोर होने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में सुनक का यह बयान आया।

दिलचस्प बात यह है कि उनकी प्रतिद्वंदी लिज ट्रस भी लगातार चीन पर सख्त नजर आ रही हैं। चीन ने उनको भी जवाब देते हुए कहा कि दोनों दावेदार अपनी प्रतिभा को लेकर एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे बल्कि चीन को लेकर अपने आक्रामक रवैये को तरजीह दे रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स ने चीन सरकार के हवाले से बताया कि सुनक और ट्रस के चीन को लेकर दिए गए बयान समझदारी भरे नहीं हैं बल्कि एक तरह से इमोशनल आउटबर्स्ट हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.