Gaumtam Gambhir क्यों बीच में कूदे थे, IPL में हुई विराट कोहली-नवीन उल हक की लड़ाई पर खुद बोले

Updated on 09-12-2023 01:49 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर उकसाए जाने पर चुप रहने वालों में से नहीं हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर गंभीर की तीखी प्रतिक्रिया भी उतनी ही आक्रामक होती है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2023 मैच के दौरान विराट कोहली के साथ अपने विवाद के बारे में बात की। टकराव की शुरुआत विराट और एलएसजी के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के बीच तीखी नोकझोंक से हुई।

उस वक्त गौतम गंभीर लखनऊ के मेंटॉर हुआ करते थे। मैच के बाद विराट-नवीन की लड़ाई में वह भी कूद पड़े। पॉडकास्ट के दौरान गंभीर ने बताया, 'बतौर मेंटॉर मेरा काम अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना है। कोई भी मेरे प्लेयर्स को आकर छेड़ नहीं सकता। मेरा मानना है कि जब तक मैच चल रहा था, मुझे हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं था, लेकिन एक बार खेल खत्म हो जाने के बाद, अगर कोई फिर भी उकसाता है तो मुझे उनका बचाव करने का पूरा अधिकार है।'

हालांकि बाद में विराट और नवीन के बीच सुलह हो गई और हाल ही में समाप्त हुए ICC वनडे विश्व कप के दौरान दोनों को दोस्ती का हाथ बढ़ाते भी देखा गया। नवीन ने बाद में खुलासा किया कि कैसे कोहली अपने झगड़े को खत्म करना चाहते थे और वे इस मामले से कैसे आगे बढ़े। नवीन ने मुझसे कहा,चलो इसे खत्म करें। मैंने कहा 'हां, चलो इसे खत्म करते हैं।'

लड़ाई खत्म, गंभीर LSG से अलग

आईपीएल 2023 के बाद और अगले सीजन की शुरुआत से पहले कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। नवीन और कोहली की लड़ाई खत्म हो ही चुकी है साथ ही साथ गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ भी छोड़ दिया है। गंभीर अब अपनी पुरानी फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़ चुके हैं। केकेआऱ को दो बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर अब बतौर मेंटॉर केकेआर कैम्प में बैठे दिखेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.