हमास आतंकियों ने बाइक के साइलेंसर से क्यों जलाए इजरायली बंधक बच्चों के पैर, पीछे था खतरनाक प्लान

Updated on 01-12-2023 01:06 PM
तेल अवीव: हमास की ओर से बीते एक हफ्ते से इजरायली बंधकों को छोड़ा जा रहा है। 24 नवंबर से शुरू हुए युद्धविराम समझौते के बांद बंधकों की रिहाई हुई है। हमास ने अभी तक बच्चों और महिलाओं को रिहा किया है। हमास की कैद से छूटे बंधक गाजा की सुरंगों में बिताए अपने इन दिनों के डरावने अनुभव बता रहे हैं। हमास के आतंकी बंधकों के साथ मारपीट तो करते ही थे, बच्चों को भी नहीं बख्शते थे। हमास आतंकी अपहरण कर लाए गए बच्चों की एक कोई खास पहचान बनाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने इस बच्चों के पैरों को बाइक के गर्म साइलेंसर पर रखकर जला दिया।

चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के लड़ाके अपहरण करने के बाद बार-बार बच्चों की जगह बदल रहे थे। ऐसे में वह कोई खास पहचान चाहते थे, जिससे पता चल जाए कि ये बच्चे अपहरण कर लाए गए हैं। ऐसे में उन्होंने ये तरीका अपनाया जो पुराने समय की कहानियों में सुनने को मिलता है। उन्होंने बच्चों के एक पैर को मोटरसाइकिल के साइलेंसर में डाला, जिससे पैर पर जले हुए का निशान बन गया। बच्चों को चिह्नित करने के अलावा ये इस लिहाज से भी किया गया था कि अगर वे भागने की कोशिश करें तो उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके।

बच्चों को नशा भी दिया जाता था

रिपोर्ट के अनुसार, हमास की कैद से रिहा हुए किबुत्ज नीर ओज के 12 साल यागि और 16 वर्षीय ओर याकोव के परिवार ने ये जानकारी दी है। बंधक बनाए गए इन बच्चों के चाचा के अनुसार, बच्चों को लगातार नशीला पदार्थ भ दिया गया था। बच्चों को बार-बार नशीली दवाएं दी जाती थीं और उनको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता था। बच्चों को आसानी से वाहन में डालकर ले जाया सके, इसलिए उनको नशा दिया जाता था।

बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर 1400 लोगों को मार डाला था और करीब 240 लोगों का अपहरण कर गाजा ले आए थे। इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में बमबारी शुरू कर दी थी। करीब 50 तक चली लड़ाई के बाद 24 अक्टूबर से दोनों पक्ष सीजफायर पर राजी हुए। युद्धविराम के बाद हमास इजरायल के बंधकों को रिहा कर रहा है। बंधक रहे ये लोग छूटकर इजरायल आने के बाद अपने खौफनाक अनुभव साझा कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.