कतर के दौरे पर अचानक क्‍यों पहुंचे मोसाद चीफ, सीआईए प्रमुख से होगी मुलाकात, हमास पर क्‍या है प्‍लान

Updated on 29-11-2023 01:18 PM
दोहा: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया मंगलवार को कतर पहुंचे हैं। डेविड बार्निया कतर के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए दोहा गए हैं। अमेरिकी एजेंसी सीआईए के डारेक्टर बिल बर्न्स भी कतर में हैं। ऐसे में डेविड बार्निया और कतर के अधिकारियों के साथ बिल बर्न्स भी बैठक में शामिल होंगे। डेविड बार्निया गाजा में चल रहे युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई से जुड़े समझौते पर बातचीत के लिए दोहा पहुंचे हैं। कतर ही इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थ बनकर काम कर रहा है। कतर के प्रयास से युद्धविराम का समझौता हुआ है।

7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर हमले और फिर इसके बाद गाजा में शुरू हुए युद्ध के बाद से डेविड बार्निया की यह कतर की तीसरी यात्रा है। खुद दोहा की तीन यात्राओं के अलावा इजरायल में भी कतर के शीर्ष अधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं। डेविड की कतर और अमेरिकी अधिकारियों संग ये बैठकें युद्धविराम विस्तार और हमास की कैद से बाकी इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए हो रही हैं।

कतर के पीएम और अमीर से भी मिलेंगे डेविड बार्निया

मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया दोहा में कतर के शीर्ष अधिकारियों के अलावा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता सोमवार को कतर की कोशिशों से ही दो दिन के लिए बढ़ा है। ये समझौता अब बुधवार तक है। सोमवार को दो दिन का युद्धविराम बढ़ने के ठीक बाद मोसाद चीफ कतर पहुंचे हैं।

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, बार्निया की बातचीत अतिरिक्त बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने और हमास की कैद से सभी महिलाओं और बच्चों की रिहाई सुनिश्चित होने तक अस्थायी संघर्ष विराम का विस्तार करने पर केंद्रित है। इजरायल का मानना है कि 93 महिलाओं और बच्चों को हमास ने पकड़ रखा है। इनको रिहा कराने के लिए मोसाद चीफ का ये कतर दौरा महत्वपूर्ण है। अब तक हमास ने 51 इजरायलियों और अन्य 19 विदेशी बंधको को रिहा किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.