'सॉरी क्यों बोला?' फराह खान वीकेंड में अमल से पूछेंगी सवाल, नेहल को दिया 'वुमन कार्ड', कुनिका को फटकारा

Updated on 12-09-2025 02:53 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में दर्शकों को वीकेंड का वार का इंतजार होता है, क्योंकि दो दिन (शनिवार और रविवार) होस्ट सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। पर इस हफ्ते सलमान के दीदार नहीं हो पाएंगे। जी हां, अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं। ऐसे में उनकी जगह 'जॉली एलएलबी 3' के अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आएंगे। पर अब इसमें फराह खान की भी एंट्री हो गई है, जो पहले भी सलमान की जगह खुद स्टेज पर आ चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, सलमान खान की कमी को पूरा करने के लिए मेकर्स ने वीकेंड का वार में फराह खान को होस्ट के तौर पर लाया है। इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स की तरफ से काफी ज्यादा कॉन्टेंट मिला है। ऐसे में क्रिएटिव्स को लगा कि उन्हें कड़े रिएक्शन और आलोचना की जरूरत है।

वीकेंड का वार में अरशद और अक्षय

अरशद वारसी और अक्षय कुमार भी इस एपिसोड की साथ में मेजबानी करेंगे। वो अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को भी प्रमोट करेंगे, जो 19 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है।

फराह लगाएंगी अमल मलिक को फटकार

कैप्टेंसी के टास्क के दौरान नेहल चुडासमा ने अमल मलिक पर 'गलत तरीके से छूने' का आरोप इस लगाया था। इसके बाद अमल ने उनसे कई बार माफी मांगी। पर फराह खान इसके लिए अमल को फटकार लगाएगी। वो उनसे कहेंगी, 'तुम बार-बार सॉरी क्यों बोल रहे थे नेहल को? क्या तुम्हें पता नहीं कि तुम्हारी गलती नहीं थी।'

नेहल को दिया - विक्टिम कार्ड

इसके अलावा फराह ने नेहल को एक कार्ड दिया, जिस पर लिखा था, 'वुमन कार्ड!' इसके बाद उन्होंने अमल के खिलाफ वुमन कार्ड खेलने पर नेहल की आलोचना की।

बसीर अली की भी लगाई क्लास

इसके अलावा फराह खान ने बसीर अली को कोसा। उन्होंने बसीर की आलोचना की, क्योंकि वो दूसरों को कंटेस्टेंट नहीं मानते और उन्हें अपने कॉम्पिटीशन के रूप में नहीं देखते हैं। वो उन्हें 'घटिया' लोग कहते हैं।

कुनिका को पूड़ियों के लिए फटकारा

इसके अलावा फराह ने कुनिका सदानंद की भी क्लास लगाई। फराह ने कहा कि पूरे मैटर में कुनिका गलत थीं और उन्हें जीशान से इस तरह पूड़ी नहीं लेनी चाहिए थी। मालूम हो कि एक दिन कुनिका ने गुस्से में कुछ कंटेस्टेंट्स की प्लेट से पूड़ियां वापस रखवा ली थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.