भाजपा ने मुझे रोम जाने और पोप से मिलने की इजाजत क्यों नहीं दी : ममता

Updated on 30-10-2021 05:54 PM

पणजी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें पिछले माह वेटिकन सिटी जाने और पोप फ्रांसिस से मिलने की अनुमति नहीं देने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। ममता बनर्जी ने पणजी के पास पार्टी समारोह में कहा भाजपा के लोगों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने मुझे वेटिकन सिटी जाने की अनुमति क्यों नहीं दी थी? ममता ने कहा कि वेटिकन में एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एशिया से केवल मुझे आमंत्रित किया गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने मुझे जाने की अनुमति नहीं दी। इतालवी सरकार ने मुझे विशेष अनुमति दी, लेकिन भारत सरकार ने मुझे अनुमति नहीं दी।

मोदी अपनी पांच दिवसीय यूरोप यात्रा पर रोम पहुंचे हैं, इस दौरान उनका पोप से भी मिलने का कार्यक्रम है। ममता बैनर्जी ने इसी पर प्रतिक्रिया करते हुए यह बात कही। ममता बनर्जी ने कहा भाजपा उन्हें हिंदू विरोधी कहती है, हालांकि उसे उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र देने का कोई अधिकार नहीं है। बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के नामटीएमसीमें टी का अर्थ टैंपल (मंदिर), एम का मॉस्क (मस्जिद) और सी का चर्च (गिरजाघर) है। तीन दिवसीय गोवा यात्रा पर पहुंची ममता बैनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी वोट बांटने के लिए नहीं बल्कि राज्य को मजबूत बनाने के लिए गोवा चुनाव में हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.