क्यों IPL के सिक्सर किंग यशस्वी बने सुर्री बल्लेबाज? रोहित शर्मा के 'जीरो रिस्क' प्लान समझिए

Updated on 14-07-2023 02:57 PM
रोसेउ (डोमिनिका): आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने क्या खूब बैटिंग की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में तो उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोक दी। बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जायसवाल ने आसानी से छक्के मारे। चाहे वो जोफ्रा आर्चर रहे हों या कोई और यशस्वी ने गेंदबाजों को नहीं गेंदों को खेला। काफी समय तक यशस्वी के पास ऑरेंज कैप भी रही। लेकिन टेस्ट डेब्यू पर यशस्वी अलग ही रूप में दिख रहे हैं।

टेस्ट में दिखा यशस्वी का दूसरा रूप

वेस्टइंडीज के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच भी है। यशस्वी का इस मुकाबले में अलग ही रूप देखने को मिला। शुरुआत में तो वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। 16 गेंदों के बाद उन्होंने अपना पहला रन बनाया। इसके बाद पहले दिन के अंत में कुछ अच्छे शॉट खेले। इसमें रिवर्स स्वीप भी शामिल रहा। लेकिन दूसरे दिन यशस्वी कहीं ज्यादा धीमी बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने शतक पूरा करने में 215 गेंदों का सामना किया। अभी वह 350 गेंदों पर 143 रन बनाकर नाबाद हैं। यानी शतक बनाने के बाद भी उन्होंने तेजी से रन नहीं बनाए हैं।

क्या रोहित की वजह से धीमे हुए यशस्वी?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी के साथ दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित खुद भी काफी धीमी बैटिंग कर रहे थे। छक्के-चौकों पर भरोसा करने वाले रोहित ने अपना शतक 220 गेंदों पर पूरा किया। यानी 50 से भी कम की स्ट्राइक रेट से। रोहित बार-बार जाकर यशस्वी से बात भी कर रहे थे। कई बार यशस्वी ने हड़बड़ाहट दिखाई तो रोहित उन्हें समझाते दिखे। भारतीय कप्तान जीरो रिस्क प्लान अपना कर चल रहे हैं। खुद भी वैसी ही बैटिंग की और यशस्वी के अलावा पूरी टीम भी कर रही है। भारतीय कप्तान का प्लान साफ है कि भले ही धीमी बल्लेबाजी करें लेकिन दोबारा बैटिंग नहीं करनी है। अगर भारत 500 रन तक पहुंच जाता है तो पारी की जीत लगभग पक्की हो जाएगी।

क्या रोहित की वजह से धीमे हुए यशस्वी?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी के साथ दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित खुद भी काफी धीमी बैटिंग कर रहे थे। छक्के-चौकों पर भरोसा करने वाले रोहित ने अपना शतक 220 गेंदों पर पूरा किया। यानी 50 से भी कम की स्ट्राइक रेट से। रोहित बार-बार जाकर यशस्वी से बात भी कर रहे थे। कई बार यशस्वी ने हड़बड़ाहट दिखाई तो रोहित उन्हें समझाते दिखे। भारतीय कप्तान जीरो रिस्क प्लान अपना कर चल रहे हैं। खुद भी वैसी ही बैटिंग की और यशस्वी के अलावा पूरी टीम भी कर रही है। भारतीय कप्तान का प्लान साफ है कि भले ही धीमी बल्लेबाजी करें लेकिन दोबारा बैटिंग नहीं करनी है। अगर भारत 500 रन तक पहुंच जाता है तो पारी की जीत लगभग पक्की हो जाएगी।

पिच धीमा होना भी रही वजह

डोमिनिका की पिच काफी धीमा खेल रही है। इसकी वजह से बल्लेबाजों को शॉट खेलने से वह गति नहीं मिल रही जिसकी जरूरत होती है। क्योकि विराट कोहली पर खुलकर नहीं खेल पा रहे थे। उन्हें अपनी पहली बाउंड्री के लिए 81 गेंदों का सामना करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.