अचानक क्यों ट्रेंड हो रहे Amaal Malik! फरहाना भट्ट ने फिर की दगाबाजी, लोग बोले- गड़े मुर्दे उखाड़ती है

Updated on 16-01-2026 12:55 PM
'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट हमेशा अपने बड़बोलेपन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो बिना सोचे कुछ भी बोलती हैं और डंके की चोट पर बात करती हैं। वहीं, बीते दिनों उनकी अमल मलिक के साथ दोस्ती हो गई थी। लेकिन अब उनकी दोस्ती पर फिर से सवाल उठाने वाला एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, सुबह से ही ट्विटर पर अमल मलिक का नाम ट्रेंड हो रहा है और इसका कारण हैं फरहाना भट्ट। आइए बताते हैं कैसे।

दरअसल, फरहाना भट्ट एक इवेंट में स्टेज पर बात कर रही थीं और बीच में किसी ने चिल्लाकर कहा, 'फरहाना, अमल मलिक तू है कौन।' इतना सुनते ही फरहाना हंस पड़ीं। ये देखकर लोगों का खून खौल गया है और वे कह रहे हैं कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अमल को दोस्त कहा था और अब उनपर ही हंस रही हैं।

फरहाना से नहीं मिले सलमान खान

फरहाना की दोतरफा पर्सनैलिटी को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, फरहाना भट्ट ने कहा है कि सीजन खत्म होने के बाद वह सलमान खान से नहीं मिलीं और उनसे किसी तरह की बातचीत भी नहीं की है। उन्होंने कहा, 'कोई मुलाकात नहीं हुआ। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में विनर घोषित किया उसके बाद आज तक उनसे कोई बात नहीं हुआ कभी।'


सलमान खान पर क्या बोलीं फरहाना

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उनसे मिलना चाहेंगी, तो फरहाना भट्ट ने कहा कि अगर वह मिलना भी चाहें, तो भी वह उनसे नहीं मिलेंगे। फरहाना ने आगे बताया, 'पूरे सीजन में वह मुझसे नाराज रहे हैं, तो शायद उन्हें मेरी पर्सनैलिटी अच्छी नहीं लगी। वैसे भी फरहाना भट्ट कभी गलत नहीं हो सकतीं, पर शायद उन्हें मेरी काफी चीजें बुरी लगती होंगी।'

'बिग बॉस 19' का विनर और कंटेस्टेंट्स

रियलिटी शो की बात करें तो, बिग बॉस सीजन 19 एक्टर गौरव खन्ना ने जीता था। फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे पहले और दूसरे रनरअप रहे, जबकि तान्या मित्तल और अमल मलिक टॉप- 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे। बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त, 2025 को हुआ था, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स शामिल थे, जिनमें अशनूर कौर, जीशान कादरी, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहा चुडासमा, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नतालिया, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद और मृदुल तिवारी थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.