धोनी के रहते हुए भी रन चेज में क्यों फेल हो रही है सीएसके, इन तीन कारणों में जान लीजिए

Updated on 09-04-2025 05:13 PM
पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की लीग के 18वें सीजन में बुरा हाल हो रखा है। सीएसके टूर्नामेंट में अब तक कुल 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है। 18वें सीजन में सीएसके की सबसे बड़ी मुश्किल रन चेज की रही है। रन चेज करते हुए इस सीजन में सीएसके को करीबी हार का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि वह टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन अहम कारणों के बारे में जिसकी वजह से इस सीजन में सीएसके की रन चेज करते हुए हालत खराब हुई है।

पावर प्ले में सीएसके नहीं बना पा रही है तेजी से रन

आईपीएल 2025 में रन चेज करते हुए सीएसके के लिए एक बड़ी समस्या पावर प्ले में तेजी से रन नहीं बन पाना है। सीएसके ओपनर बल्लेबाज की शुरुआत तो सधी हुई होती है, लेकिन रन रेट काफी कम रहता है। खुद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण दबाव मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर आ जाता है। यही कारण है कि इस सीजन रन चेज करते हुए सीएसके की हालत खराब हो रही है।

सीएसके के लिए नहीं चल रहा है शिवम दुबे का बल्ला

रन चेज करते हुए सीएसके की एक बड़ी परेशानी मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे का बल्ला नहीं चल पाना भी है। इस सीजन में शिवम दुबे शुरुआत तो तेज कर रहे हैं, लेकिन उसे बरकरार नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में उनका फॉर्म टीम के लिए भारी पड़ रहा है। यही कारण है कि आईपीएल 2025 में रन चेज करते हुए सीएसके की टीम पिछड़ रही है।

सीएसके को खल रही है फिनिशर की कमी

महेंद्र सिंह धोनी की पहचान वर्ल्ड क्रिकेट में एक महान कप्तान के साथ-साथ फिनिशर की भी रही है। धोनी ने अंतिम ओवरों में ना जाने कितने मैच अकेले दम पर टीम को जिताया है, लेकिन बढ़ती उम्र और खराब फॉर्म का असर उन पर अब साफ दिख रहा है। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल 2025 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इस सीजन में उनका जादू नहीं चल रहा है या यूं कहे कि वह टीम के लिए मैच को फिनिश नहीं कर पा रहे हैं। धोनी सीएसके के लिए हमेशा से एक फिनिशर की भूमिका में दिखे हैं, लेकिन खराब फॉर्म के कारण आईपीएल 2025 में वह मैच को खत्म नहीं कर पा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.