'मिनी इंडिया' क्यों कहा जाता है इजरायल का परमाणु शहर डिमोना? भारत की चाट, जलेबी और क्रिकेट का है दीवाना

Updated on 23-03-2026 03:33 PM
तेल अवीव: इजरायल का डिमोना शहर के लिए शनिवार की रात बेहद खौफनाक रही, जब ईरान की मिसाइलों के हमले से यह इलाका थर्रा उठा। रविवार सुबह जब डिमोना के लोग बाहर निकले तो चारों तरफ भयावह नजारा था। ईरानी मिसाइल हमले ने शहर के एक हिस्से को मलबे के ढेर में बदल दिया था, जो पिछली रात की तबाही की गवाही दे रहा था। ईरान ने कहा कि यह कार्रवाई उसके नतांज परमाणु सुविधा पर हमले के जवाब में की गई। डिमोना इजरायल के परमाणु ठिकाने से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर है और यही इस पर हमले की वजह बना।

इजरायल का मिनी इंडिया डिमोना

हालांकि, डिमोना इजरायल का प्रमुख परमाणु केंद्र है, लेकिन इसकी एक और पहचान है जो भारत से जुड़ी है। डिमोना को इजरायल में मिनी इंडिया का खिताब हासिल है। इस शहर में लगभग 7500 लोगों का एक मजबूत भारतीय-यहूदी समुदाय रहता है, जो शहर की कुल आबादी का लगभग 30 फीसदी है।
डिमोना के लोग आज भी भारतीय संस्कृति और भारत में अपनी जड़ों से खुद को जोड़े हुए हैं। यहां सड़कों पर लोगों को फर्रादेदार मराठी बोलते हुए सुना जा सकता है, तो कुछ लोग थोड़ी-बहुत हिंदी भी बोलते हैं। वैसे तो इजरायल में क्रिकेट प्रमुख खेल नहीं है, लेकिन डिमोना में क्रिकेट के दीवानों की अच्छी संख्या है। यहां की दुकानों में सोनपापड़ी, गुलाम जामुन, पापड़ी चाट और भेलपुरी जैसे भारतीय नाश्ते देखकर आप हैरान हो सकते हैं।
भारतीय कैसे पहुंचे इजरायल?
  • 1948 में इजरायल राज्य के गठन के बाद दुनिया भर से यहूदी यहां आने लगे। भारत के इजरायल में प्रवासन की मुख्य लहर 1950 और 1960 के दशक में आई थी।
  • इनमें से ज्यादातर लोग महाराष्ट्र से आए हैं, जिन्हें बनी इजरायल कहा जाता है। कुछ छोटे समूह केरल (कोच्चि यहूदी) और कोलकाता (बगदाद यहूदी) से भी आए। हाल के कुछ वर्षों में मिजोरम और मणिपुर से भी यहूदी डिमोना में बस गए हैं।
  • इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई, जब यहूदी एजेंसी ने मुंबई के फोर्ट इलाके में अपना दफ्तर खोला। यह एजेंसी यहूदियों को इजरायल जाकर बसने के लिए प्रोत्साहित करती थी।
  • 1956 तक पश्चिमी भारत से लगभग 2000 यहूदी इजरायल चले गए। इन्होंने इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना को अपना घर बना लिया।

भारतीय जड़ों से आज भी जुड़े

डिमोना में रहने वाले भारतीय यहूदी आज ज्यादातर हीरे के व्यापारी, आईटी प्रोफेशनल और बुजुर्गों की देखभाल करने वाले के तौर पर काम करते हैं। आज भी यहां लोग भाषा, त्योहार और दूसरी परंपराओं के जरिए भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हुए हैं। दीवाली और ओणम जैसे त्योहार के जीवन का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.