न्यूयॉर्क की पिच इतनी मुश्किल क्यों:तैयारी के लिए समय कम मिला, 10 दिन में 8 मैच रखे गए

Updated on 10-06-2024 02:27 PM

5 मैच, 10 पारियां और औसत स्कोर महज 105 रन। यह हाल है टी-20 वर्ल्ड कप होस्ट कर रहे न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की पिचों का। यहीं रविवार को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 119 रन बनाने के बावजूद 6 रन से मैच जीत लिया। न्यूयॉर्क में अब तक गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद और बैटर्स के लिए खतरनाक उछाल देखने को मिली है।

अब न्यूयॉर्क के आंकड़ों को मई में खत्म हुए IPL से कॉम्पेयर कीजिए। IPL के पिछले सीजन में हर पारी में औसतन 180 रन बन रहे थे। तो आखिरी ऐसी क्या बात है जिससे न्यूयॉर्क की पिचें बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हो रही है?

तैयारी के लिए वक्त कम मिला
न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिच लगाई गई है। जिसे 5 महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका लाया गया। पिच फ्लोरिडा में रखी गई और अप्रैल में ही न्यूयॉर्क पहुंची। ड्रॉप-इन पिच को बनने से लेकर मैच के लिए रेडी होने में करीब 9 महीने लगते हैं। जहां इसका इस्तेमाल होना है, वहां भी 3 से 4 महीने का वक्त चाहिए होता है।

नसाउ में पिच पर ठीक से रोलिंग और मैंटेनेंस का टाइम कम मिला, इसलिए पिच पूरी तरह तैयार नहीं है। तैयार नहीं होने के बावजूद यहां वर्ल्ड कप मैच शुरू हो गए, जिसका नतीजा सबके सामने है। गेंदबाजों को असमान उछाल मिल रही है, बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है, जिस कारण स्कोरिंग रेट भी तेजी से गिर गया।

असमान बाउंस की वजह क्या है?
चीफ पिच क्यूरेटर डैमियन हॉग ने बताया कि नसाउ में पिच के कई हिस्सों पर घास उगी हुई है। घास को सेटल होने का टाइम नहीं मिला, इससे ही असमान उछाल देखने को मिल रहा है। न्यूयॉर्क के ठंडे मौसम के कारण भी यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही है। सुबह हो रहे मैच के कारण पिच पर नमी रहती है, इससे बॉल का मूवमेंट बहुत ज्यादा है। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले घास को काटा गया, इससे पिच पर असमान उछाल कम देखने को मिला। इसके बावजूद शॉट मेकिंग में परेशानी बनी रही।

नसाउ स्टेडियम में क्यों लगाई गई ड्रॉप-इन पिच?
न्यूयॉर्क का नसाउ स्टेडियम जनवरी 2023 तक एक खाली जमीन था। ICC ने पिछले साल दिसंबर में यहां वर्ल्ड कप के लिए ही मॉड्यूलर यानी टेम्पररी स्टेडियम बनवाना शुरू किया। न्यूयॉर्क में दिसंबर से मार्च तक ठंडे मौसम के कारण वहां पिच बनाना पॉसिबल नहीं था, इसलिए ऑस्ट्रेलिया में बनी ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल किया गया।

समंदर के रास्ते ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका पहुंचीं 10 पिच
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में न्यूयॉर्क स्टेडियम के लिए 10 पिचें​​​​​​ बनाई गईं। करीब 30 टन वजनी पिच को पिछले साल दिसंबर में समंदर के रास्ते अमेरिका के फ्लोरिडा शहर पहुंचाया गया। फ्लोरिडा में 5 महीने तक पिच को तैयार किया और अप्रैल में नसाउ स्टेडियम में फिट कर दिया गया।

10 पिच को सड़क के रास्ते फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क पहुंचाने में करीब 4 दिन का समय लगा। इसके लिए 30 टन से ज्यादा वर्कलोड उठाने वाले ट्रक और कंटेनर का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान आम जनता के लिए सड़क को बंद कर दिया गया था, ताकि पिच ट्रांसपोर्टेशन में कम टाइम लग सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.