भारतीय मूल के वकील की अमेरिका मे क्यों हो रही इतनी तारीफ, बराक ओबामा ने भी किया ट्वीट

Updated on 29-06-2023 07:50 PM
वॉशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी वकील नील कात्याल को अमेरिका में नेशनल हीरो और सच्चे देशभक्त के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने हाल में ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण संवैधानिक मामले में जीत हासिल की है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह शायद अमेरिका के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक मामला है। नील कात्याल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में वॉचडॉग ग्रुप कॉमन कॉज का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में 6-3 से जीत हासिल की थी। इसमें कोर्ट ने चुनाव नियमों को निर्धारित करने के लिए अदालतों पर राज्य विधानसभाओं की प्रधानता को खारिज कर दिया। पुराने कानून का समर्थन डोनाल्ड ट्रंप को चाहने वाले कर रहे थे।


अमेरिकी चुनाव कानूनों को लेकर बड़ा फैसला

मूर बनाम हार्पर मामले में अदालत के फैसले ने अमेरिका के चुनाव कानूनों में आमूल-चूल बदलाव को बंद कर दिया है। इसमें राज्य विधानमंडलों को बहुत थोड़ी निगरानी के साथ संघीय चुनावों के लिए नियम निर्धारित करने का अधिकार दिया गया था। इस तथाकथित स्वतंत्र राज्य विधानमंडल सिद्धांत को रिपब्लिकन-प्रभुत्व वाले उत्तरी कैरोलिना राज्य के विधानमंडल ने आगे बढ़ाया था। इस सिद्धांत को तीन उदारवादी न्यायधीशों ने तीन रूढ़िवादियों के साथ मिलकर खारिज कर दिया। उन्होंने फैसला सुनाया कि अमेरिकी संविधान, राज्य के विधायी कार्यों को राज्य के अदालतों की समीक्षा से अलग नहीं करता है।


बराक ओबामा ने की फैसले की तारीफ

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही अमेरिका के शीर्ष कानूनी और संवैधानिक विशेषज्ञ खुश हो गए। यहां तक कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र राज्य विधायिका सिद्धांत को खारिज कर दिया, जिसने हमारे लोकतंत्र को खत्म करने और जांच और संतुलन की हमारी प्रणाली को खत्म करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला दक्षिणपंथी सिद्धांत को खारिज करता है, जिसने हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने की धमकी दी और यह स्पष्ट करता है कि अदालतें उत्तरी कैरोलिना और हर राज्य में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना जारी रख सकती हैं।

कात्याल की मां डॉक्टर और पिता इंजीनियर


इसके बाद पूरे अमेरिका में 50 साल के भारतीय मूल के वकील कात्याल की तारीफ की जा रही है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष किसी भी अल्पसंख्यक वकील की तुलना में अधिक मामलों (लगभग 50) में बहस की। इसी के साथ उन्होंने प्रसिद्ध थर्गूड मार्शल द्वारा रखे गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कात्याल की मां एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं जबकि पिता एक इंजीनियर हैं। कात्याल ने डार्टमाउथ कॉलेज से पढ़ाई की है और येल से कानून की डिग्री पाई है। उन्होंने भारतीय मूल के एक अन्य प्रतिष्ठित अमेरिकी संवैधानिक विद्वान अखिल अमर के अंडर में अध्ययन किया है।

कात्याल ने नेटफ्लिक्स पर की है एक्टिंग
नील कात्याल वर्तमान में लॉ फर्म होगन लोवेल्स में पार्टनर हैं। वह जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पढ़ाते हैं। वह विश्वविद्यालय के इतिहास में सबसे कम उम्र में कार्यकाल और प्रोफेसरशिप प्राप्त करने वाले प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने हार्वर्ड और येल दोनों लॉ स्कूलों में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी काम किया है। कात्याल ने एक्टिंग भी की है। उन्होंने नेटफ्लिक्स के हाउस ऑफ कार्ड्स और शोटाइम के बिलियन्स में कैमियो भूमिकाएं निभाई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.