आगरा की सड़कों पर हेलमेट पहनकर कार क्‍यों चला रहा ये शख्‍स! वजह बड़ी दिलचस्‍प है

Updated on 09-12-2025 01:00 PM
आगरा: ताजनगरी आगरा में इन दिनों एक शख्स चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इनका नाम है गुलशन न। ये पेशे से स्कूल संचालक हैं। बीते 26 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस के कैमरों ने उनकी कार का 1100 रुपये का चालान काट दिया गया। वजह बताई गई कि कार चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। गुलशन केन तब से लेकर आज तक बगैर हेलमेट पहने कार नहीं चलाते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।चाहे 10 मिनट का सफर हो या लंबा रास्ता,स्टेयरिंग के पीछे बैठते ही गुलशन केन सिर पर हेलमेट कसना नहीं भूलते। इस पूरे मामले में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार का कहना है कि वह जांच करा रहे हैं कि चालान कैसे हुआ है। अगर इसमें कोई गलती है तो उसे सुधारा जाएगा।


लोहामंडी में रहते हैं गुलशन

गुलशन केन लोहामंडी के सिरकी मंडी क्षेत्र के निवासी हैं और इलाके में एक स्कूल भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त से स्कॉडा कार खरीदी थी। उनका कहना है कि चालान था या सही, यह बहस अपनी जगह है, लेकिन पुलिस की गलती को सुधारने का तरीका यही है कि उन्हें आइना दिखाया जाए। वह भी शांतिपूर्ण और व्यंग्यात्मक अंदाज में।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे

गुलशन की यह अनोखी मुहिम लोगों का ध्यान खींच रही है। सड़क पर लोग उन्हें देखते ही मुस्कुराते हैं, वीडियो बनाते हैं और कई तो पूछ बैठते हैं कि कार में हेलमेट क्यों? इसका जवाब भी वह बड़ी संजीदगी से देते हैं कि भाई पुलिस ने कहा है, तो पहनना ही पड़ेगा। कानून के पालन में कोई कसर न रहे। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर भी हलचल पैदा कर दी है। लोग इसे ट्रैफिक सिस्टम की खामियों पर हल्का-फुल्का लेकिन प्रभावी कटाक्ष मान रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.