दक्षिण अफ्रीका पर क्यों भड़के ट्रंप, बोले- अगले साल G20 में नहीं बुलाएंगे, सभी पेमेंट और सब्सिडी तुरंत रोकेंगे

Updated on 29-11-2025 01:00 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर जमकर गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने धमकी दी है कि वह अगले साल अमेरिका में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को न्योता नहीं देंगे। इतना ही नहीं, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका को किए जाने वाले सभी पेमेंट और सब्सिडी भी तुरंत रोकने जा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका से नाराजगी जताई है। इससे पहले भी वह इस देश में गोरे लोगों पर अत्याचार का आरोप लगाकर राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा की आलोचना कर चुके हैं।

ट्रंप ने G20 अमेरिका के शामिल न होने पर क्या कहा


ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यूनाइटेड स्टेट्स दक्षिण अफ्रीका में G20 में शामिल नहीं हुआ, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की सरकार अफ्रीकी लोगों और डच, फ्रेंच और जर्मन सेटलर्स के दूसरे वंशजों द्वारा सहे गए भयानक ह्यूमन राइट्स के गलत इस्तेमाल को मानने या उस पर ध्यान देने से इनकार करती है। सीधे शब्दों में कहें तो, वे गोरे लोगों को मार रहे हैं, और बेतरतीब ढंग से उनके खेत छीनने दे रहे हैं। शायद, सबसे बुरी बात यह है कि जल्द ही बंद होने वाला न्यूयॉर्क टाइम्स और फेक न्यूज़ मीडिया इस नरसंहार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलेगा। इसीलिए रेडिकल लेफ्ट मीडिया के सभी झूठे और दिखावा करने वाले बंद हो रहे हैं!"

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या ऐलान किया


उन्होंने कहा, "G20 के खत्म होने पर, साउथ अफ्रीका ने G20 की प्रेसीडेंसी हमारे U.S. एम्बेसी के एक सीनियर रिप्रेजेंटेटिव को देने से इनकार कर दिया, जो क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे। इसलिए, मेरे कहने पर, साउथ अफ्रीका को 2026 G20 का इनविटेशन नहीं मिलेगा, जो अगले साल फ्लोरिडा के ग्रेट सिटी मियामी में होस्ट किया जाएगा। साउथ अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वे कहीं भी मेंबरशिप के लायक देश नहीं हैं, और हम उन्हें दिए जाने वाले सभी पेमेंट और सब्सिडी तुरंत रोक देंगे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!"

अमेरिका-दक्षिण अफ्रीका संबंध और बिगड़ेगा


ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका संबंध पहले से ही रसातल में थे, लेकिन ताजा विवाद से इन्हें और ज्यादा नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। अमेरिका से विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका रूस और चीन के करीब आया है। उसने अफ्रीका महाद्वीप के करीब चीन और रूस के साथ युद्धाभ्यास भी किए हैं, जिसे अमेरिका के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। इस बीच अमेरिका ने आरोप लगाए हैं कि दक्षिण अफ्रीका रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में हथियारों की सप्लाई कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.