यूक्रेन की सीमा पर रूस क्यों बढ़ा रहा सैनिकों की मौजूदगी : अमेरिकी रक्षा मंत्री

Updated on 18-11-2021 09:18 PM

वॉशिंगटन रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को यह पता नहीं है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्वी यूक्रेन से लगती सीमा पर सैनिकों की संख्या को क्यों बढ़ा रहे हैं। ऑस्टिन ने इसे परेशान करने वाले सैन्य कदमों का एक उदाहरण करार दिया और कहा कि पुतिन को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।

 ऑस्टिन ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा, ‘हम रूस से जिम्मेदाराना बर्ताव करने और यूक्रेन की सीमा पर बलों की संख्या बढ़ाने के संबंध में पारदर्शी रहने की लगातार मांग करते रहेंगे। हमें पता नहीं है कि पुतिन वास्तव में क्या कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बलों और साजो-सामान के लगातार जमावड़े ने पेंटागन का ध्यान खींचा है और रूस कोइस बात पर पारदर्शी होना चाहिए कि वे क्या करने वाला है।

ऑस्टिन ने रूस पर, एक पुराने उपग्रह को मिसाइल से नष्ट करने का सोमवार को आरोप लगाया था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि इस कदम से अंतरिक्ष में अभियानों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों वाले इलाके में और सीमा के निकट 90 हजार रूसी सैनिक तैनात हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.