दुनिया के सबसे ताकतवर विमान को हेलीकॉप्टर से क्यों लटकाया गया, F-35 का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा

Updated on 30-01-2023 05:51 PM
वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान एफ-35 का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एफ-35 को अमेरिकी वायु सेना के एक हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर से लटकाकर एक जगह से दूसरी जगह पर लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एफ-35 रस्सी के सहारे सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका दिखाई देता है। इस वीडियो को एफ-35 को लटकाने वाले हेलीकॉप्टर को बनाने वाली कंपनी सिकोरस्की ने शेयर किया है। एफ-35 दुनिया का सबसे अत्याधुनिक और शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाता है। इसका एक इंजन ही इतनी ताकत पैदा करता है, जितना कई देशों के डबल इंजन वाले लड़ाकू विमान नहीं कर पाते। ऐसे में एफ-35 को हेलीकॉप्टर से लटकाकर लेकर जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

सिकोरस्की ने वीडियो शेयर कर क्या बताया


अमेरिकी एविएशन निर्माता कंपनी सिकोरस्की ने वीडियो शेयर कर कहा कि यूएस मरीन किसी भी चीज को मूव कर सकता है। इसे साबित करने और अभ्यास करने के लिए नेवल एयर स्टेशन पटक्सेंट रिवर पर मरीन ने अमेरिकी सेना के सबसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर CH-53K के साथ अमेरिकी नौसेना के पहले सेवानिवृत्त F-35C प्रोटोटाइप को उठा लिया।

रिटायर हो चुका था यह F-35C


CH-53K हेलीकॉप्टर ने जिस F-35C लड़ाकू विमान को उठाया, वह सर्विस से रिटायर हो चुका था। यह लड़ाकू विमान एफ-35 का प्रोटोटाइप था, जिसे शुरुआती दिनों में बनाया गया था। प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के लिए बनाया जाता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से विमान में बदलाव किया जाता है। बाद में फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद ही विमान का मॉस प्रोडक्शन शुरू किया जाता है।

सिकोरस्की सीएच-53के हेलीकॉप्टर को जानें


सिकोरस्की सीएच-53के किंग स्टैलियन (सिकोरस्की एस-95) सिकोरस्की एयरक्राफ्ट का डिजाइन और निर्मित किया गया एक हैवी लिफ्ट कार्गो हेलीकॉप्टर है। यह अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा और भारी हेलीकॉप्टर है। यह किंग स्टैलियन हेलीकॉप्टरों की लंबे समय तक चलने वाली CH-53 सीरीज का हेलीकॉप्टर है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल युनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स करती है। इस हेलीकॉप्टर को 22 अप्रैल 2022 को अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। अभी तक इसके 18 यूनिट का निर्माण किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.