आखिरी लम्हों में क्यों कटा मोहम्मद सिराज का पत्ता प्लेइंग XI पर टीम मैनेजमेंट ने दी सफाई

Updated on 02-02-2024 12:54 PM
विशाखापट्टनम: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम के डॉ वाईएसआर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। जब टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 का ऐलान किया तो एक हैरान करने वाली बात सामने आई। टीम से मोहम्मद सिराज का नाम गायब था, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दूसरी ओर, रजत पाटीदार को केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है, जबकि सिराज की जगह मुकेश कुमार की एंट्री हुई है। सिराज का नहीं होना चौंकाने वाला था और इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से तत्काल सफाई भी आ गई। हालांकि, यहां सिराज के बाहर होने के पीछे चोट नहीं है, जो टीम इंडिया के लिए राहत की बात है।

सिराज ने पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में अपेक्षाकृत विपरित खराब प्रदर्शन किया था। दोनों पारियों में केवल 11 ओवर फेंके, जबकि विकेट नहीं मिला। रोहित शर्मा ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। उन्होंने कहा- जडेजा और केएल (राहुल) में हमारे पास दो बदलाव हैं। सिराज… पिछले छह महीनों में उन्होंने कितना क्रिकेट खेला है, इसे देखते हुए हमने उन्हें आराम दिया है। मुकेश (कुमार) और कुलदीप (यादव) टीम में हैं, जबकि रजत पाटीदार का डेब्यू हुआ है।

सिराज ने 2023 एकदिवसीय विश्व कप के सभी मैच खेले और दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान सफेद और लाल गेंद वाली टीम का भी हिस्सा थे। इस तेज गेंदबाज को पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड टेस्ट के लिए वापस लाया गया। सिराज टेस्ट में भारत के प्रमुख गेंदबाजों में से एक बने हुए हैं, खासकर मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में। हालांकि, विशाखापत्तनम में स्पिन-अनुकूल पिच ने भारतीय टीम मैनजमेंट को सिराज के कार्यभार को कम करने के लिए मजबूर किया। टीम ने मुकेश कुमार पर भरोसा जताया है।

इस बीच इंग्लैंड ने फिर से जेम्स एंडरसन के रूप में केवल एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतरने का विकल्प चुना है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने मार्क वुड की जगह ली है। हैदराबाद में शुरुआती मैच में 28 रनों की शानदार जीत दर्ज कर मेहमान टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.