अफगानिस्तान को रौंदकर भी क्यों खुश नहीं होंगे कोच राहुल द्रविड़? 3 कारणों से समझें

Updated on 21-06-2024 12:55 PM
बारबारडोस: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अब तक अजय है। उन्होंने सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से रौंद दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। 182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 134 रन पर ही ऑल आउट हो गई। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने एकतरफा मुकाबला जीत लिया। हालांकि इसके बावजूद भी कोच राहुल द्रविड़ चिंता में हो सकते हैं। क्यों? आइये आपको इन 3 कारणों से समझाते हैं।

रविंद्र जडेजा फ्लॉप

रविंद्र जडेजा अब तक इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे हैं। सुपर 8 से पहले तो उनके नाम एक भी विकेट या रन नहीं था। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने खाता जरूर खोला। लेकिन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। जड्डू ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाए और 1 विकेट लिया।

मिडिल ऑर्डर में लगातार फ्लॉप रहे दुबे

अमेरिका के खिलाफ एक मैच विनिंग पारी खेलने के बाद शिवम दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर फ्लॉप हो गए। उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में दुबे लगातार रन बनाने में फ्लॉप हो रहे हैं।

विराट-रोहित का बल्ला खामोश

टीम के दो सबसे सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला इस वर्ल्ड कप में अब तक खामोश रहा है। कोहली के नाम 5 मैचों में सिर्फ 29 रन हैं। वहीं रोहित ने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ ही सिर्फ फिफ्टी ठोकी थी। उसके बाद से उनका भी बल्ला नहीं चला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.