
West Indies vs India 3rd ODI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 27 जुलाई को त्रिनिदाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए वनडे सीरीज में कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ करने वाला है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम के लिए सम्मान की जंग जीतने वाला है। ये सीरीज भारत जीत गया है और ऐसे में टीम क्लीन स्वीप पर नजरे बनाए हुए होगी, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम आखिरी मैच जीतकर सम्मान के साथ टी20 सीरीज में उतरने के इरादे से मैदान पर जाएगी। यही कारण है कि ये मैच दमदार होगा और अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो ये तरीका अपना सकते हैं।