केजरीवाल से जेल में मिल सकेंगी पत्नी सुनीता:पहले तिहाड़ प्रशासन ने परमिशन रद्द कर दी थी

Updated on 29-04-2024 01:05 PM

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने की परमिशन मिल गई है। पहले जेल प्रशासन ने मुलाकात की परमिशन देने से इनकार कर दिया था। प्रशासन का कहना था कि केजरीवाल से मिलने की लिए पहले ही AAP नेता आतिशी और भगवंत मान को परमिशन दी जा चुकी है।

तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक, आतिशी को केजरीवाल से मुलाकात करने दोपहर 12:30 पहुंचेगी। अब आतिशी के साथ सुनीता केजरीवाल भी होंगी। आतिशी की मीटिंग एक हफ्ते पहले फिक्स की गई थी। इसके बाद 30 अप्रैल यानी अगले दिन पंजाब CM भगवंत मान की केजरीवाल से मिलेंगे।

केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को शराब नीति केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें तिहाड़ भेज दिया गया। उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ाई गई है। आज उनकी हिरासत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

मुलाकात के लिए हफ्ते में 2 स्लॉट बुक रहते हैं- तिहाड़ तिहाड़ के अधिकारियों का कहना था कि किसी व्यक्ति से मिलने के लिए एक हफ्ते में दो स्लॉट ही बुक किए जा सकते हैं। आतिशी और भगवंत मान ने पहले ही CM से मिलने के लिए स्लॉट की बुकिंग कर दी थी। इसी वजह से उन्हें परमिशन मिल गई। लेकिन सुनीता केजरीवाल ने बाद में अनुमति मांगी।

AAP ने कहा- जेल प्रशासन को आतिशी के साथ सुनीता केजरीवाल का भी नाम भेजा गया था
इसके पहले, आम आदमी पार्टी ने कहा था कि जेल नियमों के मुताबिक हफ्ते में दो मीटिंग हो सकती हैं और हर मीटिंग में दो लोग रह सकते हैं। इसी हिसाब से 29 अप्रैल के लिए आतिशी के साथ सुनीता केजरीवाल का नाम भी मेल के जरिए तिहाड़ जेल प्रशासन को भेजा गया था। लेकिन जेल प्रशासन की तरफ से सुनीता केजरीवाल की मुलाकात रोक दी गई।

AAP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा कि जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। क्या अब एक पत्नी अपने पति से भी नहीं मिल सकती?

सुनीता केजरीवाल ने रोड शो किया, बोलीं- आपका CM शेर है, उसे कोई तोड़ नहीं सकता

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को AAP के लिए प्रचार किया। उन्होंने वेस्ट दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बीजेपी पिछले एक महीने से जबरदस्ती जेल में डाला हुआ है। किसी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं कहा। इसके बावजूद मुख्यमंत्री जेल में हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अभी जांच चल रही है। अगर ये जांच 10 साल चलेगी तो क्या 10 साल उन्हें जेल में रखेंगे। पहले कोई भी आदमी जेल में तब ही जाता था, जब कोई अदालत उसको दोषी करार करती थी। अभी इनका नया सिस्टम आया है, जब तक जांच चलेगी, जब तक मुकदमा चलेगा, तब तक वह जेल में रखेंगे। यह तो सरासर गुंडागर्दी है।

जेल में 23 अप्रैल को केजरीवाल को पहली बार इंसुलिन दी गई
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। इसके पहले केजरीवाल की कस्टडी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, फिर 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी। कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल अब लोकसभा चुनाव के दूसरे (26 अप्रैल) और तीसरे (7 मई) फेज की वोटिंग के दौरान भी जेल में रहेंगे।

तिहाड़ प्रशासन ने 23 अप्रैल को बताया कि केजरीवाल को कम खुराक वाली इंसुलिन की 2 यूनिट दी गईं, क्योंकि उनका शुगर लेवल 217 हो गया था। एम्स की टीम ने कहा था कि शुगर लेवल 200 पार होने पर उन्हें इंसुलिन दी जा सकती है।

सिसोदिया इसी मामले में जेल में, संजय सिंह जमानत पर
केजरीवाल से पहले शराब नीति केस में AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी। सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। संजय सिंह को ED ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। इसी महीने 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। तिहाड़ में छह महीने रहने के बाद 3 अप्रैल को वो बाहर आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
राजधानी रांची के लगभग 15 किमी दूर बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिस बाघिन के नवजात की मौत हुई है उसका…
 15 May 2024
शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 30 मई तक बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार (15 मई) की सुनवाई…
 15 May 2024
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ…
 15 May 2024
मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे…
 15 May 2024
एंटी टेरर लॉ केस में जेल में बंद न्यूज क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया और रिहाई…
 14 May 2024
भारत राष्ट्रवादी समिति (BRS) नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत 14 मई को विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले…
 14 May 2024
IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन मंगलवार (14 मई) को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट पर अपने विवादित बयान पर जवाब पेश करेंगे।भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल…
 14 May 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 12 साल की रेप विक्टिम को अपनी प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह फैसला उसके कल्याण और सुरक्षा को मद्देनजर रखते…
 14 May 2024
दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को फ्लाइट्स में अपने को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते एक…
Advt.