विराट भाई के सुझावों को हमेशा याद रखूंगा : वेंकटेश

Updated on 11-11-2021 08:46 PM

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने कहा है कि नेट सत्र मे उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों से बात की थी। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि आप जो कर रहे हैं उस पर ही ध्यान दें।

उन्होंने यह भी कहा कि आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखें। मैं विराट भाई के उन सुझावों को हमेशा याद रखूंगा। विराट यूएई में टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान थे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी  नहीं पहुंच पायी थी। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वेंकटेश नये कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलेंगे।

वेंकटेश ने कहा, मैं रोहित भाई के नेतृत्व में भी खेलने के लिए उत्साहित हूं। वह महान खिलाड़ी हैं। यहा टीम वास्तव में मजबूत नजर रही है। मुझे भरोसा है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह मेरे जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए भी सीखने का बड़ा अनुभव होगा और रोहित भाई की कप्तानी में खेलना रोमांचक होगा।

 उन्होंने साथ ही कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैंने टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है हालांकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। हर बार मैदान में उतरने पर मैं बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाना चाहता हूं। मैं इसके लिए चयनकर्ताओं, कप्तान और सभी सीनियर्स और कोच का आभारी हूं। भारत की जर्सी पहनना हर क्रिकेटर का सपना होता है और वह दिन गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.