पुतिन के परमाणु बमों को ‘कुचल’ देंगे, न्यूक्लियर अटैक की धमकी पर ब्रिटेन ने दिया जवाब

Updated on 17-05-2022 06:28 PM

लंदन । रूस यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है और वह लगातार पश्चिमी देशों को धमकियां भी दे रहा है। हाल ही में रूस ने धमकी दी थी कि वह 10 सेकंड में अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल के जरिए फिनलैंड को खत्म कर सकता है। इसके साथ उसने कहा था कि बाल्टिक देशों को वह मूंगफली की तरह तोड़ सकता है। इन बयानों के बाद रूसी मीडिया पर लगातार बताया जा रहा है कि कैसे उनके मिसाइल ब्रिटेन को समुद्र के अंदर डुबो देगा।
रूस की परमाणु बम की चेतावनी को देखते हुए अब ब्रिटेन ने भी जवाब देना शुरू किया है। ब्रिटेन के परमाणु रक्षा प्रमुख ने कहा है कि परमाणु हथियार प्रतिष्ठान (एडब्ल्यूई) हर तरह के खतरे को रोकने के लिए तैयार है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एटॉमिक वेपन इस्टैब्लिशमेंट यूके के परमाणु बमों को बनाता है, उन्हें सुरक्षित रखता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें नष्ट करता है। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे चरम खतरा परमाणु बम को भी खत्म करने में सक्षम है। ये जवाब भी दे सकता है। एक नए परमाणु हथियार को डिजाइन करने की क्षमता को बनाए रखना इसकी आवश्यक्ता होनी चाहिए। हम रूस के खतरनाक इरादों को कुचलने की सामर्थ्य रखते हैं।
रूस की रक्षा समिति के अपाध्यक्ष अलेक्सी जुरावलेव ने दावा किया कि 10 सेकंड के अंदर फिनलैंड पर सेटन-2 मिसाइल के जरिए आक्रमण किया जा सकता है। माना जा रहा है कि रूस को युद्ध में कामयाबी न मिलने से सेना में हताशा छाई हुई है। वहीं, पश्चिमी देश एकमत हैं, जिस वजह से रूस लगातार उन्हें डराने के लिए परमाणु बमों की धमकी दे रहा है। फिनलैंड को यह धमकी ऐसे समय में दी गई है, जब उसने कहा कि वह नाटो का सदस्य बनेगा। रूस के पूर्व प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन को यह अहसास है कि वह युद्ध हार रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि विक्ट्री डे की स्पीच के दौरान भी पुतिन का आत्मविश्वास कम देखने को मिला। उनका भाषण बेहद कमजोर था। मिखाइल 2000-2004 तक रूस के प्रधानमंत्री थी। उस दौरान पहली बार पुतिन सत्ता में आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.