कुछ भी करूंगी, बस शादी हो जाए: महक चहल

Updated on 08-01-2022 08:35 PM

मुंबई  ऐक्ट्रेस महक चहल प्यार करना चाहती हैं पर कहती हैं 'लड़के मिलते ही नहीं।' महक चहल ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में लव लाइफ  और शादी को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि अपने पार्टनर में वह कैसी खूबियां चाहती हैं। महक की मानें तो सही पार्टनर की तलाश करने में उन्हें बहुत मशक्कत होती है। महक ने बताया कि आखिर उन्हें पार्टनर तलाशने में मुश्किल क्यों होती है। वह बोलीं, 'मैं इतना ज्यादा ट्रैवल करती हूं कि मेरे साथ रह पाना मुश्किल है।

ज्यादातर लड़के अपने लिए घरेलू लड़कियां तलाशते हैं। मेरे लिए उस तरह का लाइफस्टाइल जी पाना बहुत मुश्किल है। अभी के लिए मेरी किस्मत में नहीं लिखा होगा।'महक चहल ने आगे बताया कि उन्हें अपने पार्टनर में किस तरह की खूबियां चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे एक विनम्र और साधारण लेकिन फनी लड़का चाहिए जैसी कि मैं हूं। लेकिन मैं अभी कोई लड़का नहीं ढूंढ रही हूं।

लेकिन अगर ऐसा होता है तो ठीक है। लड़कों आओ और मुझे ढूंढो।' बता दें कि महक चहल का कभी ऐक्टर अश्मित पटेल संग अफेयर रहा था। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, पर बाद में ब्रेकअप हो गया। अब महक अरेंज मैरिज के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अरेंज मैरिज के लिए ओपन हूं। जितने भी डेटिंग ऐप्स हैं वो अरेंज मैरिज का नया फॉर्म हैं। इसलिए मैं सबके लिए तैयार हूं। बस शादी हो जाए।'

 प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो महक चहल इस वक्त एकता कपूर के शो 'नागिन 6' को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह इसमें एक इच्छाधारी नागिन के रोल में नजर आएंगी। इससे पहले वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में दिखीं। महक चहल ने आगे कहा कि वह कभी-कभी इनसिक्योर हो जाती हैं। जब वह सुबह उठती हैं और चेहरा अच्छा नहीं लगता तो वह डर जाती हैं और सोचती हैं कि क्या वह आज काम पर जा पाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.