आईसीसी महिला विश्व कप में पूरी ताकत से उतरेंगे : लैनिंग

Updated on 22-02-2022 08:00 PM

सिडनी   ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा है कि उनकी टीम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में पूरी ताकत से उतरेगी पर इसमें जीत दर्ज करना आसान नहीं रहेगा। लैनिंग ने कहा कि 2017 विश्व कप में भी हमारी उम्मीद के अनुरुप परिणाम नहीं रहे थे। लैनिंग ने हालांकि कहा कि तब से अब तक हमने अपने क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल दिया है और हम अब बहुत अधिक सकारात्मक और खतरे लेने के लिए तैयार रहते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारी खेल शैली के अनुकूल है।

 हमारी टीम ने इंग्लैंड में साल 2017 विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश किया था पर भारतीय टीम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर की नाबाद 171 रनों की शानदार पारी की बदौलत हमें हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि यह वह ट्रॉफी है, जिस पर अब तक हमारा कब्जा नहीं हुआ है। हम सभी इसे जीतने के पूरे प्रयास करेंगे। साथ ही कहा कि नंबर एक रैंक वाली टीम होने के कारण हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।

  हम बहुत आत्मविश्वास के साथ विश्व कप खेलने जाएंगे पर यह भी सही है कि विश्व कप जीतना बेहद कठिन रहेगा क्योंकि सभी टीम इसमें जीत के लिए पूरी ताकत लगाती हैं। महिला विश्व कप न्यूजीलैंड में चार मार्च से शुरू होगा, जहां 8 टीमें शुरुआती दौर में एक-दूसरे का सामना करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.