दूसरे टेस्ट में बेहतर गेंदबाजी के इरादे से उतरेंगे : एजाज

Updated on 02-12-2021 09:44 PM

मुंबई न्यूजीलैंड टीम में शामिल भारतीय मूल के  स्पिनर एजाज पटेल ने कहा है कि वह और उनके साथी रचिन रविंद्र भारतीय टीम के साथ शुक्रवार से शुरु हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में बेहतर गेंदबाज करेंगे। एजाज और रविंद्र पहले टेस्ट में सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाये थे। पटेल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्पिन गेंदबाजी इकाई के रूप में हम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाये थे।

हमने लंबे समय तक स्टंप पर गेंदबाजी नहीं की। भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के सामने बेहतर खेलते हैं। इस कारण भी हम प्रभावी नहीं हो पाये।’’एजाज ने तीन विकेट लिए जबकि  रविंद्र और विलियम समरविले को एक-एक विकेट ही मिल पाया। वहीं भारत की ओर से स्पिनर अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन तिकड़ी ने पहले टेस्ट में कुल मिलकर 17 विकेट लिए थे।

एजाज ने कहा, ‘‘हमें तय करना होगा कि हम सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करें। मुझे भरोसा है कि खिलाड़ी सबक लेंगे और अगले मैच में बेहतर गेंदबाजी करेंगे।पटेल ने कहा कि उनकी टीम उलटफेर करने में सक्षम हैं और दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से जुड़ा है और सभी को पिछले मैच की तरह योगदान देना होगा। हम इसी तरह खेलना चाहते हैं, यह टीम प्रयास है। फिलहाल हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और सहज रहते हुए आगे भी ऐसा ही करना चाहते हैं।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.