क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पंड्या? कप्तान की इंजरी पर MI के कोच का बड़ा अपडेट

Updated on 07-04-2026 12:52 PM
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पंड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीमार होने की वजह से पिछला मैच नहीं खेले थे। मुंबई को मैच में उनकी कमी काफी खली थी। एमआई का टीम बैलेंस बिगड़ गया था और उनको 3 चेंज करने पड़े थे। यहां तक कि उन्हें स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी बाहर बिठाना पड़ा था। मुंबई दिल्ली के खिलाफ वो मैच भी हार गई थी।

वहीं अब मुंबई इंडियंस आज यानी 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलने वाली है। इस मैच में हार्दिक खेलेंगे या नहीं इसको लेकर मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बड़ा अपडेट दिया है।

हार्दिक पंड्या की इंजरी पर बड़ा अपडेट

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिट हो गए हैं और वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगे। इस बात की पुष्टि खुद एमआई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि हार्दिक चोटिल नहीं थे बल्कि बीमार थे।

पारस म्हाम्ब्रे ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हार्दिक पंड्या एवेलेबल हैं। उन्होंने कुछ नेट सेशन भी किए हैं। वो ठीक हैं। हार्दिक चोटिल नहीं थे, बीमार थे। यही वजह है कि वह पिछले गेम में एवेलेबल नहीं थे।' हार्दिक पंड्या ने केकेआर के खिलाफ पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया था जबकि बल्लेबाजी में 11 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

मुंबई इंडियंस की मिली जुली शुरुआत

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल 2026 में मिली जुली रही है। सीजन के पहले मैच में एमआई ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हराया था। हालांकि, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनको 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम वापस पटरी पर लौटना चाहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.