नहीं खोलेंगे होर्मुज: अमेरिका के 'अस्थायी' प्रस्ताव पर ईरान का इनकार, फेल होगा इस्लामाबाद समझौता?

Updated on 06-04-2026 05:22 PM
तेहरान: अमेरिका और ईरान मध्य पूर्व में दुश्मनी खत्म करने के मकसद से बनाए गए एक प्रस्तावित फ्रेमवर्क की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच ईरान ने साफ किया है कि वह अस्थायी सुलह के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलेगा। ईरान के इस ऐलान से पाकिस्तान टेंशन में है, क्योंकि उसी ने अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान तक पहुंचाया था। पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ बनने की भी कोशिश कर रहा है, लेकिन दोनों में से किसी भी पार्टी को जिन्ना के देश पर पूर्ण भरोसा नहीं है। वहीं, मध्यस्थ बनने के बावजूद पाकिस्तान में ऊर्जा संकट चरम पर है और देश लॉकडाउन जैसे हालात का सामना कर रहा है।

'इस्लामाबाद समझौता'पर संकट के बादल


अमेरिका ने पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें दो चरणों वाली प्रक्रिया की परिकल्पना की गई है। पहले चरण में तत्काल सीजफायर लागू करने की बात है। दूसरे चरण में एक व्यापक और विस्तृत समझौता किया जाएगा। इस प्रस्ताव से परिचित सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस प्रक्रिया पर चर्चा के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ट्रंप के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ लगातार संपर्क में हैं। इस पहल को अस्थायी तौर पर 'इस्लामाबाद समझौता' नाम दिया गया है।

अस्थायी युद्धविराम के लिए होर्मुज नहीं खोलेगा ईरान


रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया है, "ईरान अस्थायी सीज़फायर के हिस्से के तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलेगा। तेहरान कोई भी फैसला लेने के लिए किसी भी तरह के दबाव या समय-सीमा को स्वीकार नहीं करेगा।" इससे पहले, अमेरिकी मीडिया Axios ने कहा था कि अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थ दो चरणों वाले इस समझौते के हिस्से के तौर पर 45 दिनों के संभावित सीजफायर पर विचार कर रहे थे। यह सीज़फायर मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य संघर्ष को स्थायी रूप से खत्म करने का रास्ता खोल सकता है।

ईरान को लगातार धमका रहे ट्रंप


यह घटनाक्रम तब हुआ है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को लगातार अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान का बार-बार यही कहना है कि उसके मित्र देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से ईरान को सोमवार तक की मोहलत दी है। हालांकि, ईरान फिर से वही बात दोहराई कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है।

ट्रंप ने ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की धमकी दी


ईरान के लिए मंगलवार तक की चेतावनी जारी करते हुए कि यदि उन्होंने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' नहीं खोला, तो उनके बिजली केंद्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे वहां नर्क जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "ईरान में मंगलवार का दिन 'पावर प्लांट' और 'ब्रिज डे' के रूप में जाना जाएगा, जो अपनी तरह का अनोखा होगा। मूर्ख लोगों, इस जलमार्ग (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को तुरंत खोलो, वरना नरक जैसी स्थिति झेलने के लिए तैयार रहो - बस देखते जाओ! खुदा की जय हो।"

ईरान को लेकर ट्रंप का रुख क्या है?


  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिया कि अगर तेहरान अमेरिका की मांगें नहीं मानता है तो ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर हमले हो सकते हैं।
  • ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय टाइमलाइन के अंदर कार्रवाई नहीं करता है, तो उसके पावर प्लांट और पुलों समेत जरूरी संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।
  • ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया, "अगर वे मंगलवार शाम तक कुछ नहीं करते हैं, तो उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होगा और कोई पुल खड़ा नहीं होगा। ईरान पूरे देश में मौजूद हर पावर प्लांट और हर दूसरे प्लांट को खो सकता है।" यह संभावित हमलों के स्तर को दिखाता है।
  • ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता अभी भी बातचीत के लिए तैयार हो सकते हैं, भले ही उन्होंने अपना सख्त रुख बनाए रखा हो। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, "हमने इसे कंट्रोल में कर लिया है, सच में कंट्रोल में है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.