परमाणु बम से भी हाथ धो बैठेगा पाकिस्तान? 'छीन' लेगा अमेरिका, उखड़ जाएंगे भारत के दुश्मन के एटमी दांत

Updated on 02-02-2023 06:08 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्या टूट जाएगा? अगर ये बर्बाद हो गया तो इसके न्यूक्लियर बम का क्या होगा? आज के समय ये एक वाजिब सवाल हैं। क्योंकि पाकिस्तान इस समय पैसे की कमी से जूझ रहा है। कई रिपोर्ट ने यह भी कह दिया है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो पाकिस्तान मई तक डिफॉल्ट कर जाएगा। पैसे की कमी से पाकिस्तान गृह युद्ध की ओर भी बढ़ सकता है। पाकिस्तान जैसे देश में इस बात की संभावना है कि यहां अचानक से कोई धार्मिक कट्टरपंथी ग्रुप उठे और सत्ता में आ जाए। एक परमाणु संपन्न देश में अस्थिरता दुनिया के लिए खतरा हो सकता है। पाकिस्तान में ऐसा हो सकता है, इस संभावना को अमेरिका ने बहुत पहले भांप लिया था। इस स्थिति से निपटने के लिए उसने बहुत पहले तैयारी कर ली थी।
अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए एक इमरजेंसी प्लान बना रखा है। इस प्लान का नाम है 'स्नैच एंड ग्रैब', यानी हथियारों को छीन कर उन्हें अपने कब्जे में ले लो। 9/11 के आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान अमेरिका की नजरों में चढ़ा हुआ है। क्योंकि पाकिस्तान इकलौता इस्लामिक देश है, जिसके पास न्यूक्लियर हथियार हैं। अगर यह गलत हाथों में चले गए तो पूरी दुनिया के लिए खतरा होंगे। 2007 में छपी गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियार सुरक्षित रहें, इसके लिए अमेरिका ने 2001 से 2007 तक 10 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।

पाकिस्तान पर नहीं है विश्वास

लेकिन दो ऐसी घटनाएं दुनिया के सामने आईं, जिसने पाकिस्तान के परमाणु बम पर सवाल खड़े कर दिए। पहला था 2004 जब, पाकिस्तान के न्यूक्लियर बम का दिमाग कहे जाने वाले AQ खान पर हथियारों के सीक्रेट लीबिया, ईरान और उत्तर कोरिया को बेचने का आरोप लगा। दूसरा मौका था 2011 जब पाकिस्तान में अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को ढेर कर दिया। साल 2011 में ही मीडिया में एक रिपोर्ट आती है, जिसके मुताबिक अगर अमेरिकी राष्ट्रपति को लगता है कि पाकिस्तान के हथियार उसके देश या हितों के लिए खतरा हैं तो वह स्नैच एंड ग्रैब प्लान को एक्टिव कर देंगे। अमेरिका पाकिस्तान के परमाणु बम को हमेशा खतरा मानता रहा है। शायद यही वजह थी कि साल 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने परमाणु हथियारों वाले पाकिस्तान को दुनिया के लिए खतरा बताया था।

क्या होगा अगर एक्टिव हुआ स्नैच एंड ग्रैब प्लान

क्या ये प्लान एक्टिव होने पर अमेरिकी सेना पाकिस्तान में घुस कर परमाणु हथियारों को अपने कब्जे में ले लेगी? एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या यह प्लान ओसामा को मारने जितना आसान होगा और पाकिस्तानी सेना इसमें मदद करेगी? इसके बारे में कोई डिटेल पब्लिक में नहीं है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने युद्ध तक की बात कह डाली थी। जनरल मुशर्रफ ने कहा था, 'परमाणु बम को सीज करने की कोशिश पाकिस्तान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरु कर देगा। ये पाकिस्तान की संपत्ति है, जो पूरे देश में सुरक्षित जगहों पर हैं। 18,000 से ज्यादा सैनिक इसकी सुरक्षा कर रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.