एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप में एक माह से कम को अंतर होने पर दोनों में भाग लूंगा : पुनिया

Updated on 26-06-2022 08:47 PM

नई दिल्ली भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर स्थगित किए गए एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप के बीच कम से कम एक महीने का अंतर होता है तो वह अगले साल इन दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लूंगा। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एशियाई खेल 2022 को स्थगित कर दिया गया था। आयोजकों ने अभी तक इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की नई तारीखों की घोषणा नहीं की है। विश्व चैम्पियनशिप सितंबर 2023 में रूस में होगी और वह ओलिम्पिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

बजरंग ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सम्मान समारोह के दौरान कहा कि 2023 महत्वपूर्ण वर्ष है। मेरा लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप से पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करना रहेगा। हमें अभी नहीं पता कि एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप के बीच कितना अंतर रहेगा। उन्होंने कहा कि लेकिन यदि दोनों के बीच एक या डेढ़ महीने का समय होता है, तब मैं दोनों में भाग लूंगा।

टोक्यो ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले 28 वर्षीय बजरंग पिछली गलतियों से परेशान नहीं होना चाहते हैं और अपना ध्यान पेरिस ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर लगाना चाहते हैं। बजरंग ने कहा कि मैं चोटिल हो गया था और ओलिम्पिक के बाद 8 महीनों तक इससे उबर रहा था। ओलिम्पिक किसी भी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। स्वर्ण नहीं जीत पाना झटका था लेकिन फिर भी मैंने कांस्य पदक जीता। विश्व में 65 किग्रा सबसे मुश्किल भार वर्ग है।


बजरंग ने कहा कि ओलिम्पिक पदक जीतने के बाद मैं जरा भी नहीं बदला हूं। मेरा लक्ष्य 2024 में बेहतर प्रदर्शन करना है। मैं फिर से अभ्यास कर रहा हूं। भारत ने पिछले 4 ओलिम्पिक में कुश्ती में पदक जीते हैं। कांस्य और रजत जीते हैं लेकिन स्वर्ण नहीं। पेरिस खेलों के लिए मेरा यही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें गलतियों को भूलकर, उनसे सीख लेकर आगे बढऩा है। जीत और हार किसी भी खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होते हैं। हमें दोनों को स्वीकार करना होगा। बजरंग राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को अमरीका रवाना होंगे। विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता ने कहा कि जब वह बाहर अभ्यास करते हैं तो उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर साथी मिल जाता है। उन्होंने कहा, मैं मिशिगन विश्वविद्यालय में अभ्यास करूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.