विश्व कप में पाक के खिलाफ किसी अन्य मुकाबले जैसे ही उतरेंगे : स्टीड

Updated on 27-09-2021 09:31 PM

वेलिंगटन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला क्रिकेट बोर्ड का था और इसमें खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख रमीज राजा की टिप्पणियों के बाद भी उनकी टीम टी20 विश्व कप में उसके खिलाफ किसी अन्य मैच की तरह ही उतरेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सुरक्षा खतरे के कारण टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था जिसके बाद से ही पीसीबी उसपर भड़का हुआ है। रमीज ने यहां तक कहा है कि विश्व कप में उनकी टीम के निशाने पर कीवी टीम रहेगी और उनका लक्ष्य उसे हराना रहेगा। कीवी कोच ने कहा न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अभी दुबई में हैं और विश्व कप की तैयारियों में लगे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी आईपीएल में भी खेल रहे हैं।

मुख्य कोच ने कहा कि पांच खिलाड़ी बल्लेबाजी कोच तिलन समरवीरा के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं जबकि टीम के नौ अन्य सदस्य और रिजर्व खिलाड़ी एडम मिल्ने आईपीएल में खेल रहे हैं।
स्टीड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे ठीक हैं। बेशक पाकिस्तान में जो हुआ वह निराशाजनक था और निश्चित तौर पर हम पाक क्रिकेट जगत और प्रशंसकों के लिए दुखी हैं।' विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम 18 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी जबकि इसके दो दिन बाद इंग्लैंड का सामना करेगी। टीम को टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
रमीज ने दौरा रद्द होने के बाद कहा था कि इस निराशा से उबरने का एकमात्र तरीका टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों को हराकर सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.