रॉकेट हमले में मारे गए रूसी सैनिकों का बदला लेंगे पुतिन? जेलेंस्की ने जताई बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों की आशंका

Updated on 04-01-2023 04:07 PM
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि ईरान में बने हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल कर रूस उनके देश पर हमलों में तेजी लाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस, अपने 63 सैनिकों के मारे जाने के बीच युद्ध नीति को रणक्षेत्र में झटका लगने के कुछ महीनों बाद कीव पर दबाव बनाने के नए तरीके ढूंढ रहा है। जेलेंस्की ने सोमवार रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘हमारे पास यह सूचना है कि रूस शाहिद (विस्फोट करने वाले ड्रोन) से हमला करने की योजना बना रहा है।’’
उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने के 10 महीने बाद,‘‘उनका (रूस का) लक्ष्य हमारे लोगों, हमारी वायु रक्षा, हमारी ऊर्जा को खत्म करना है।’’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को के त्रुटिपूर्ण युद्ध प्रयासों को सही साबित करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, जिन्हें हाल के महीनों में यूक्रेन के पलटवार से नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन को पश्चिमी देश हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। क्रेमलिन को एक और नया झटका देते हुए यूक्रेनी सेना ने पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में एक स्थान पर रॉकेट दागे, जहां रूसी सैनिकों को रखा गया था।

यूक्रेन ने किया 400 सैनिकों को मारने का दावा

इस हमले में 63 रूसी सैनिक मारे गये। युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सैनिकों पर किए गए यह सबसे घातक हमलों में से एक है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले में, यूक्रेन की सेना ने हिमार्स प्रक्षेपण प्रणाली से छह रॉकेट दागे और उनमें से दो को गिरा दिया गया। हालांकि, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सामरिक संचार निदेशालय ने रविवार को दावा किया कि मकीवका में एक व्यावसायिक स्कूल की इमारत में लगभग 400 लामबंद रूसी सैनिक मारे गए और लगभग 300 अन्य घायल हो गए।

रूस में समर्थन जुटा रहे पुतिन

इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पायी है। इस बीच, ‘द इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार’ ने सोमवार को कहा कि पुतिन अपनी रणनीति के लिए रूस में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। थिंक टैंक ने कहा, ‘‘यूक्रेन के खिलाफ रूस के हवाई हमले रूसी राष्ट्रवादियों को इच्छित परिणाम नहीं दे रहे हैं।’’ थिंक टैंक ने कहा, ‘‘सेना की इस तरह की बड़ी नाकामी युद्ध समर्थक रूसी समुदाय को रिझाने की पुतिन की कोशिशों को और जटिल बना देगी।’’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.