भरत को बरकरार रखेगी आरसीबी ?

Updated on 29-11-2021 07:41 PM

नई दिल्ली युवा विकेटकीपर बल्लेबाज  केएस भरत आईपीएल के अगले अगले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) की ओर से ही खेल सकते हैं।

भरत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऋद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपिंग का अवसर मिलने का पूरा लाभ उठाते हुए दो कैच पकड़े। इस दौरान भरत ने अच्छा प्रदर्शन कर दिखाया कि उनमें एक बेहतरीन विकेटकीपर बनने की सभी योग्यताएं हैं। साहा गर्दन में जकड़न के कारण तीसरे दिन विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतर पाये थे। ऐसे में उनकी जगह भरत को उतारा गया था। भरत की यही खूबी उन्हें आईपीएल में आरसीबीबी में बनाये रख सकती है।

 आईपीएल 2022 के लिए इस बार मेगा नीलामी होगी और इसमें सभी फ्रेंचाइजी अपने सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही बरकरार रख सकती हैं। वहीं अन्य सभी को नीलामी के लिए उतरना होगा। आरसीबी ने पहले दो खिलाड़ी तय किये हैं। इसमें से एक विराट कोहली और दूसरे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं।

वहीं बाकि खिलाड़ियों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भरत को बरकरार रखा जा सकता है। आरसीबी प्रबंधन का मानना है कि भरत एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और जिस टीम के लिए वह खेलते हैं, उनके लिए एक संपत्ति जैसे हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.