क्रिकेटर मोहम्मद शमी से करेंगी निकाह...? सानिया मिर्जा के पिता ने खबरों पर दिया ऐसा बयान

Updated on 21-06-2024 12:52 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद शमी टीम इंडिया के धाकड़ क्रिकेटरों में शामिल हैं तो सानिया मिर्जा भारतीय टेनिस इतिहास की सबसे सक्सेसफुल खिलाड़ी हैं। दोनों ही अपने-अपने खेल में माहिर हैं और सम्मानित हैं। कॉमन बात यह है कि दोनों प्लेयर्स की निजी जिंदगी हाल-फिलहाल में सुर्खियों में रही है। शमी का लंबे समय से वाइफ हसीन जहां के साथ झगड़ा चल रहा है तो हाल ही में सानिया मिर्जा का पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक से तलाक हुआ है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद अचानक निकाह करते हुए पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदों से भौकाल टाइट करने वाले मोहम्मद शमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बड़ी अफवाह यह सुनी कि वह और सानिया मिर्जा शादी करने जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में सानिया और पाकिस्तान के क्रिकेट स्टार शोएब मलिक का तलाक हो गया था, वहीं शमी भी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग हो चुके हैं। हालांकि, शादी की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा- यह सब बकवास है। वह उनसे मिली भी नहीं है।

भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्जा ने हज की पवित्र यात्रा शुरू की है। उन्होंने लगभग 5 महीने पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक से अलग हो गई हैं। सानिया ने पेशेवर टेनिस से भी संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सानिया ने हाल ही में लिखा- जैसा कि मैं इस बदलाव का अनुभव की तैयारी कर रही हूं, मैं विनम्रतापूर्वक किसी भी गलत काम और कमियों के लिए आपसे क्षमा मांगती हूं। सानिया ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अल्लाह उनकी प्रार्थना स्वीकार करेगा और उन्हें इस पवित्र मार्ग पर मार्गदर्शन करेगा।

उन्होंने आगे कहा था- मैं बहुत भाग्यशाली हूं और बेहद आभारी महसूस करती हूं। कृपया मुझे अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें, क्योंकि मैं जीवन भर की इस यात्रा पर निकल रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान बनकर वापस आऊंगी, जिसका दिल विनम्र और ईमान मजबूत हो। सानिया को हाल ही में एक मशहूर कॉमेडी शो में भी देखा गया था जहां उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा से अपने शानदार करियर, खासकर 2015-16 में मार्टिना हिंगिस के साथ अपनी साझेदारी के बारे में बात की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.