कपिल देव से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली तक जो नहीं कर पाए क्या वह शिखर धवन कर दिखाएंगे?

Updated on 26-07-2022 05:28 PM

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज तक कभी वेस्टइंडीज में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज में नौ वनडे सीरीज खेल चुकी है, लेकिन एक बार भी क्लीन स्वीप करने का मौका नहीं मिला है। कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे कप्तानों की अगुवाई में जो काम टीम इंडिया नहीं कर पाई है क्या वह शिखर धवन की अगुवाई में कर पाएगी? रोहित शर्मा को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है और उनकी जगह शिखर धवन टीम की कमान संभाल रहे हैं। पहले दो मैच काफी करीबी रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया के लिए इतिहास रचना बहुत आसान तो नहीं होने वाला है।

भारतीय टीम पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर 1982-83 में गई थी। तब कपिल देव टीम के कप्तान थे। तीन मैचों की सीरीज तब भारत ने 1-2 से गंवा दी थी। वेस्टइंडीज में दोनों टीमों के बीच जो नौ सीरीज इससे पहले खेली गई हैं, उसमें से भारत ने पांच और वेस्टइंडीज ने चार सीरीज जीती हैं। वेस्टइंडीज ने 1988-89 में भारत का सूपड़ा साफ किया था। पांच मैचों की सीरीज में तब भारत एक भी मैच नहीं जीत पाया था।

ODI में विराट की नंबर-3 बैटिंग पोजिशन पर गड़ी अय्यर की नजर

वहीं 2019 में तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में भारत ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया था, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। तब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। भारत सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है, लेकिन अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया क्लीन स्वीप करके इतिहास रच पाएगी या नहीं? अगर ऐसा होता है, तो शिखर धवन भारतीय क्रिकेट के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की धरती पर वनडे इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप किया हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.