शिखर के शेर या राणा के नाइट्स मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी पंजाब और केकेआर की प्लेइंग 11

Updated on 01-04-2023 06:59 PM
मोहाली: चोट और कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से परेशान पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आज यानी शनिवार को आईपीएल 2023 का अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही हैं। जब आज पंजाब और कोलकाता मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगी तो निगाहें दोनों टीमों के नए कप्तानों पर होंगी। आईपीएल में इन दोनों टीमों के पास हमेशा दमदार खिलाड़ी रहे हैं लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। पंजाब को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है जबकि केकेआर की टीम गौतम गंभीर की अगुवाई में दो बार चैंपियन रही है। पिछले सीजन 10 टीम के मुकाबले में पंजाब छठे और केकेआर सातवें पायदान पर था। इस सीजन में दोनों टीमों का नेतृत्व नए कप्तान करेंगे। अनुभवी शिखर धवन पंजाब की कमान संभालेंगे, वहीं केकेआर ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह घरेलू स्टार नितीश राणा पर भरोसा जताया है।
कागजों पर पंजाब की टीम केकेआर से अधिक मजबूत
कागजों पर केकेआर के मुकाबले पंजाब की टीम थोड़ी अधिक मजबूत दिख रही है जिसे घरेलू मैदान का भी फायदा मिलेगा। टीम को हालांकि इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी। बेयरस्टो चोट के कारण लीग से बाहर हो गए है। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह बिग बैश लीग में सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया है। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज धवन के साथ पारी का आगाज करेगा। दूसरी तरफ कोलकाता की टीम अपने कोच चंद्रकांत पंडित पर काफी निर्भर करेगी जो बेहद कुशल रणनीतिकार हैं और नियमित कप्तान अय्यर की गैरमौजूदगी में राणा पर उनकी योजनाओं को लागू करने का दारोमदार होगा। हालांकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय है लेकिन उसके पास मजबूत गेंदबाजी यूनिट है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: एन जगदीशन, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड वीज, सुयश शर्मा, मंदीप सिंह

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: अथर्व ताइडे, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.